September 9, 2026

Narnaul/Ateli: राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली में करियर गाइडेंस पर छात्राओं को बताए नए करियर विकल्प

0
Nnl 8

Narnaul/Ateli:

राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में बृहस्पतिवार को प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल के अंतर्गत “भारत में आधुनिक युग में करियर के अवसर” विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गवर्नमेंट कॉलेज बौंद के वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव ने की, जबकि इसका संयोजन प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. पूनम यादव द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. अनूप कुमार ने अपने संबोधन में करियर के नए आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फिनटेक, स्टार्टअप एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में आज के दौर में करियर के अनेक महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक विकल्प मौजूद हैं, और किसी भी संकाय की छात्राएं इन क्षेत्रों में अपना बेहतर भविष्य बना सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को इन क्षेत्रों में अवसर तलाशने के लिए उपलब्ध फ्री सर्टिफिकेट कोर्सेज एवं संबंधित विषय सामग्री की भी विस्तृत जानकारी दी, जिससे छात्राओं को अपने करियर की दिशा तय करने में सहायता मिल सके।
इस अवसर पर प्रो. राजकुमार, प्रो. मंजू बाला सहित बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed