Narnaul: शहर के मौहल्ला पीरआगा स्थित सैनी आश्रम (रजि.) के त्रिवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह चुनाव 11 अक्टूबर को होंगे। इसके लिए 13 से 16 सितम्बर के बीच नामांकन पत्र जमा करवा जा सकते है।
इस संबंध में चुनाव अधिकारी पंकज किरोड़ीवाल, उप चुनाव अधिकारी मूलचंद सैनी एवं पर्यवेक्षक नेतराम सैनी ने बताया कि प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन फार्म 10 सितम्बर से शाम पांच से सात बजे के बीच चुनाव कमेटी सैनी आश्रम (धर्मशाला) से प्राप्त किए जा सकते है। नामांकन फार्म 13 सितम्बर से 16 सितम्बर के बीच शाम पांच बजे से सात बजे के बीच जमा करवाएं जा सकते है। नामांकन पत्रों की जांच अगले दिन 17 सितम्बर को शाम पांच से सात बजे के बीच होगी। नामांकन के लिए किया गया आवेदन 18 सितम्बर शाम पांच से सात बजे के बीच वापस लिया जा सकता है। इसके बाद अगले दिन 19 सितम्बर को चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान की तिथि 11 अक्टूबर रविवार रहेगी। इस दिन सैनी आश्रम (धर्मशाला) पीरआगा में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। मतदान होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
Narnaul: सैनी आश्रम के 11 अक्टूबर को चुनाव, 13 सितम्बर से होगा नामांकन

AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन
