Waris Punjab de और Akali Dal आज Punjab में मंत्रियों के घर के बाहर करेंगे प्रदर्शन

Waris Punjab de और Akali Dal आज Punjab में मंत्रियों के घर के बाहर करेंगे प्रदर्शन
Waris Punjab de | Akali Dal | Punjab : संगरूर ज़िले के तूर बंजारा गांव में गुलजार सिंह की खुदकुशी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना और सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ अकाली दल और ‘Waris Punjab de ‘ के कार्यकर्ता आज राज्यभर में आक्रामक रुख अपनाते हुए मंत्रियों के आवासों का घेराव करेंगे। विरोध जताने के अनूठे तरीके के तहत आज प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी नेता और कार्यकर्ता अपनी पगड़ियों पर काले रिबन बांधकर सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करेंगे।
‘पंजाब मांगता है जवाब’ अभियान के तहत प्रदर्शन
पार्टी की ओर से ऐलान किया गया है कि जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा करने के लिए आज ‘पंजाब मांगता है जवाब’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्य के सभी मंत्रियों के घरों के बाहर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से घेराव किया जाएगा। पठानकोट से जिलाध्यक्ष उमराव सिंह कंग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हों ताकि सरकार को यह कड़ा संदेश दिया जा सके कि जनता के सवालों से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता।
सरकार से पूछे जा रहे चार बड़े सवाल
इस आंदोलन के दौरान पार्टी ने चार प्रमुख मुद्दों को आधार बनाया है। सबसे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी से जुड़े पांच करोड़ रुपये के कथित रिश्वत मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोष साबित होने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई जा रही है। दूसरा बड़ा मुद्दा मोहनजीत सिंह शेरों को कथित पुलिस प्रताड़ना का है, जिन्होंने नशे के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध जताया था।
पार्टी इस मामले में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के इस्तीफे और दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग कर रही है। तीसरा गंभीर मामला गुलजार सिंह की मौत का है, जिसमें कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा की भूमिका की समयबद्ध जांच और इस्तीफे की मांग की जा रही है। अंत में, पंजाब के आम नागरिकों, युवाओं और किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को इस आंदोलन का मुख्य केंद्र बनाया गया है।
Amritsar Band : अमृतसर में आज 3 घंटे रहेगा भंडारी पुल जाम, बाबा साहेब के अपमान पर भड़का गुस्सा
