Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: यमुनानगर में नशा तस्करों के ठिकाने पर चला पीला पंजा, हमीदा में भारी पुलिस बल के बीच ध्वस्त किया अवैध मकान

Yamunanagar News: यमुनानगर में नशा तस्करों के ठिकाने पर चला पीला पंजा, हमीदा में भारी पुलिस बल के बीच ध्वस्त किया अवैध मकान

यमुनानगर में नशा तस्करों के ठिकाने पर चला पीला पंजा, हमीदा में भारी पुलिस बल के बीच ध्वस्त किया अवैध मकान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर के हमीदा क्षेत्र स्थित आत्मापुरी कॉलोनी में गुरुवार को प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। नशा तस्करी के गंभीर मामलों में संलिप्त आरोपियों के अवैध रूप से बने मकान पर नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। मकान ढहाने से पहले उसमें मौजूद महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा घर के सामान की इन्वेंट्री बनाकर उसे बाहर रखवाया गया।

8 केस में नामजद हैं आरोपी भाई, पुलिस की सिफारिश पर निगम ने लिया एक्शन

विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस मकान से जुड़े परिवार के दो सदस्य—नईम और मुस्तकीम—शातिर नशा तस्कर हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत 8 अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे कई बार जेल की हवा भी खा चुके हैं। इलाके में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस ने प्रशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मकान से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की, जिसमें निर्माण पूरी तरह अवैध और नियमों के खिलाफ पाया गया। नोटिस जारी किए जाने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर निगम ने ध्वस्तीकरण का कड़ा फैसला लिया।

महिलाओं ने हाथ जोड़कर की अपील, नहीं मिला स्टे ऑर्डर

कार्रवाई के लिए जैसे ही नगर निगम की टीम और पुलिस बल बुलडोजर लेकर पहुंचा, घर की महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। मुस्तरी नाम की महिला अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर रोती-बिलखती रही और दावा किया कि उसने अपने बेटों नईम और मुस्तकीम को संपत्ति से पहले ही बेदखल कर दिया है। इसी बीच परिवार के वकील भी मौके पर पहुंचे और कोर्ट में याचिका लंबित होने की बात कही। हालांकि, जब प्रशासनिक अधिकारियों ने तोड़फोड़ रोकने से जुड़ा कोई अदालती स्टे ऑर्डर मांगा, तो परिजन ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर बाहर निकाला और कार्रवाई शुरू की।

9 निर्माण चिन्हित, बिना स्टे वाले मामलों पर जारी रहेगा बुलडोजर

मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र दहिया, नगर निगम के एटीपी दर्शन लाल और शहर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार की देखरेख में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर आंसू गैस के वाहन और भारी रिजर्व पुलिस बल को तैनात रखा गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हमीदा क्षेत्र में अवैध निर्माण से जुड़े कुल 9 मकानों को चिन्हित कर नोटिस दिए गए थे। जिन मामलों में कोर्ट से स्टे मिला हुआ है, वहां स्थिति यथावत है, लेकिन जहां कानूनी रोक नहीं है, वहां नियमानुसार अवैध निर्माणों को ढहाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें– कार में GPS लगाकर की गई ट्रांसपोर्टर हरभजन सिंह की हत्या, मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।