Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Sunil Lodhi: गांव की चौपाल से निकला भजन पूरे देश में गूंजा, जानिए कौन हैं दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी

Sunil Lodhi: गांव की चौपाल से निकला भजन पूरे देश में गूंजा, जानिए कौन हैं दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी

गांव की चौपाल से निकला भजन पूरे देश में गूंजा, जानिए कौन हैं दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sunil Lodhi: ज्योतिसर (पवन शर्मा): “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई…” ये पंक्तियां इन दिनों देश के कोने-कोने में गूंज रही हैं। सुबह-सवेरे मंदिरों के लाउडस्पीकर से लेकर लोगों के घरों, दुकानों और धार्मिक आयोजनों तक, हर तरफ यही पारंपरिक भजन सुनाई दे रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस भजन पर बनी रील्स की बाढ़ सी आ गई है। कोई नया फिल्मी गाना न होकर सालों पुराना यह पारंपरिक लोकभजन अचानक हर जुबान पर चढ़ गया है, और इसकी वजह बनी है हाल ही में आई फिल्म ‘हनुमान अंश’।

तमूरा थामे चौपालों से शुरू हुआ सुनील का सुरमई सफर

विज्ञापन

इस भजन को अपनी सुरीली और रूहानी आवाज से सजाने वाले सुनील लोधी मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहने वाले हैं। जन्म से ही दृष्टिबाधित सुनील सालों से अपने हाथ में तमूरा थामकर गांव-देहात की चौपालों, छोटी भजन मंडलियों और धार्मिक आयोजनों में गाते आ रहे थे।

भक्ति भाव में डूबी उनकी आवाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने ‘हनुमान अंश’ फिल्म की संगीत टीम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद सुनील को सीधे मुंबई के रिकॉर्डिंग स्टूडियो का बुलावा आ गया।

जब स्टूडियो में सुनील ने छेड़ी भक्ति की तान

मुंबई पहुंचे सुनील ने जब स्टूडियो में मेकर्स को अपने कई भजन सुनाए, तो माहौल बिल्कुल बदल गया। जैसे ही उन्होंने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ की तान छेड़ी, वहां मौजूद हर शख्स उनकी सादगी और भक्ति में डूबी आवाज का मुरीद हो गया। नीम करौली बाबा के जीवन और महिमा पर केंद्रित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में इस भजन को शामिल किया गया। 7 अगस्त 2026 को फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही यह भजन लोगों के दिलों में सीधे उतर गया।

राम नाम की नाव और आस्था की पतवार

इस भजन की सबसे बड़ी खासियत इसका ठेठ देहाती लोक-अंदाज और भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव है। इसमें एक भक्त अपनी जिंदगी की पूरी नैया प्रभु हनुमान के भरोसे छोड़कर राम नाम का आसरा लेता है। यही वजह है कि गांव की मिट्टी से उपजी यह आवाज अब देश के हर मंदिर, घर और हर स्मार्टफोन की स्क्रीन तक पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें– Panipat News: पानीपत बार एसोसिएशन चुनाव, ईवीएम से मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक आएंगे नतीजे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।