Breaking News
Dhanteras Ganesh Lakshmi Murti: मूर्ति खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, जानें सही नियमJhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंडMerchant Navy Officer Death: मर्चेंट नेवी में मर्डर या सुसाइड? भिवानी के रोहित का शव 50 दिन बाद आया भारत, कैप्टन का दावा- गले पर निशान नहींDhanteras Ganesh Lakshmi Murti: मूर्ति खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, जानें सही नियमJhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंडMerchant Navy Officer Death: मर्चेंट नेवी में मर्डर या सुसाइड? भिवानी के रोहित का शव 50 दिन बाद आया भारत, कैप्टन का दावा- गले पर निशान नहीं

Sonipat News: सोनीपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 2 शूटर गोली लगने से घायल

Sonipat News: सोनीपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 2 शूटर गोली लगने से घायल

सोनीपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 2 शूटर गोली लगने से घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: सोनीपत के खरखौदा इलाके में बेखौफ बदमाशों और पुलिस के बीच देर रात सीधी मुठभेड़ हो गई। खांडा रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर रंगदारी के लिए गोलियां बरसाकर भाग रहे दो शार्पशूटरों को स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने एनकाउंटर के बाद दबोच लिया। दोनों ओर से हुई कई राउंड फायरिंग में दोनों बदमाशों की टांगों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। घायल बदमाशों को पुलिस सुरक्षा के बीच खरखौदा के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात 9:15 बजे मांगी रंगदारी, फिर दफ्तर पर बरसाईं गोलियां

विज्ञापन

एसीपी राजपाल सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक पूरी वारदात महज कुछ घंटों के भीतर घटी। रात करीब सवा नौ बजे खरखौदा के वार्ड नंबर-1 निवासी प्रॉपर्टी डीलर दीपक कुमार के पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के नजफगढ़ निवासी कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग का गुर्गा बताया और 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। अभी दीपक इस धमकी से उबर भी नहीं पाए थे कि करीब आधे घंटे बाद काले रंग की बिना नंबर वाली बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उनके खांडा रोड स्थित दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

NH-334B पर घेराबंदी, एनकाउंटर में दोनों ढेर

वारदात की सूचना मिलते ही स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट तुरंत एक्टिव हो गई। पुलिस ने संभावित रास्तों पर नाकेबंदी करते हुए लोकेशन ट्रेस की और हरसाना गांव के पास NH-334B पर बाइक सवारों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधे गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं और वे वहीं गिर पड़े। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भटाना निवासी अंकित और लहराड़ा निवासी हर्ष के रूप में हुई है।

अस्पताल पहुंचे एसीपी, मौके से 3 पिस्टल बरामद

एनकाउंटर के बाद अस्पताल पहुंचे एसीपी राजपाल सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे अस्पताल के बेड पर पड़े एक बदमाश का गाल थपथपाते हुए कह रहे हैं कि “यह तो सदर थाने का है, मनजीत का भाई है।” पुलिस ने घटनास्थल से 3 देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर की दीवारों और दरवाजों से गोलियों के निशान के सैंपल और खाली खोल कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस अब नंदू गैंग से इनके जुड़ाव और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें– Panipat News: पानीपत बार एसोसिएशन चुनाव, ईवीएम से मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक आएंगे नतीजे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।