September 12, 2026

Narnaul: सत्यनारायण मंदिर में 14 से 25 सितंबर तक मनाया जाएगा 30 वाँ वार्षिक गणेश उत्सव

0
Nnl 7

Narnaul : श्री गणेश उत्सव मण्डल पुस्तक बाजार नारनौल द्वारा 30वाँ वार्षिक महोत्सव भगवान सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में 14 सितंबर से 25 सितंबर तक मनाने जा रहा है, जिसमें 14 सितंबर को श्री गणपति जी की स्थापना पूरी विधि-विधान से पंडित देवकी नंदन शास्त्री जी द्वारा करवाई जाएगी।

मंडल के प्रधान आनंद मराठा ने बताया कि इस बार मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र के लाल बाग से लाई गई श्री गणेश जी की भव्य ओर आकर्षक प्रतिमा जो कि भगवान विष्णु जी के घूमते हुए चक्र पे गणपति जी विराजमान होंगे।
इस महोत्सव के दौरान रोजाना रात्रि मुख्य यजमानों द्वारा भव्य व आकर्षक आरती करवाई जाएगी। 19 सितंबर को विशाल रक्त-दान शिविर का आयोजन किया जाएगा, 20 सितंबर को जागरण और झांकी का आयोजन और 23 सितंबर को विशाल अमृतमय भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 25 सितंबर को श्री गणेश जी का विशाल शोभायात्रा के साथ छोटाबड़ा तालाब पर विसर्जन किया जाएगा।
इस दौरान सुनील पाटिल, मुकेश, ललित, विक्रम, सुमन सोनी, राजेश, निखिल, मक्खन, कैलाश सोनी, निक्कू, अभिजीत, अतुल, शेरू, गोपाल, प्रकाश, प्रिंस व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed