September 19, 2026

Entertainment News: तलाक की खबरों के बीच आमने-सामने आए गौरव खन्ना और आकांक्षा, फेर लीं नजरें

0
Entertainment News: तलाक की खबरों के बीच आमने-सामने आए गौरव खन्ना और आकांक्षा, फेर लीं नजरें

तलाक की खबरों के बीच आमने-सामने आए गौरव खन्ना और आकांक्षा

Entertainment News: छोटा पर्दा का जाना-माना चेहरा और लोकप्रिय टीवी (TV)धारावाहिकों से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola )का रिश्ता आखिरकार टूटने के कगार पर पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन और अलगाव की खबरें मीडिया की सुर्खियों में थीं, जिस पर अब खुद इस जोड़ी ने भी मुहर लगा दी है। आकांक्षा चमोला द्वारा रियालिटी शो ‘लॉकअप:(Lock Upp Season )सच या सजा’ के मंच से तलाक की घोषणा करने के बाद अब दोनों ने सोशल मीडिया (Social Media)प्लेटफॉर्म्स पर भी एक-दूसरे से दूरी बना ली है। दोनों ने न केवल एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, बल्कि अपने अकाउंट्स से साथ में खिंचवाई गई पुरानी यादें और तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

एकता कपूर के बप्पा पूजन में हुआ आमना-सामना, फिर भी फेर लीं नजरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रिश्ते में आई कड़वाहट उस वक्त और साफ नजर आई जब मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर आयोजित गणपति उत्सव में दोनों शिरकत करने पहुंचे। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गौरव खन्ना ट्रेडिशनल लिबास में एंट्री लेते दिखते हैं। उसी वक्त पास ही खड़ीं आकांक्षा चमोला किसी अन्य मेहमान से बातचीत में व्यस्त थीं। कैमरों में साफ कैद हुआ कि जैसे ही आकांक्षा की नजरें गौरव पर पड़ीं, उन्होंने तुरंत अपनी राह बदल ली। वहीं गौरव ने भी अपनी नजरें फेरते हुए आगे बढ़ना ही मुनासिब समझा। हालांकि पैपराजी द्वारा सवाल पूछे जाने पर आकांक्षा ने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा कि उनकी गौरव से मुलाकात हुई थी।

9 साल पुराना रिश्ता खत्म, ऑडिशन के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं थी। दोनों की पहली मुलाकात एक टीवी शो (TV Celeb Divorce )के ऑडिशन के दौरान हुई थी। बताया जाता है कि शुरुआत में आकांक्षा को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि गौरव टीवी इंडस्ट्री के स्थापित और लोकप्रिय अभिनेता हैं। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। नवंबर 2016 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के 9 साल बाद इस तरह राहें जुदा होने की खबर ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है। आकांक्षा के मुताबिक, दोनों बीते कई महीनों से अलग-अलग रह रहे थे और अब कानूनी तौर पर अलग होने का फैसला कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें– बालों से जुएं निकालती दिखीं आम्रपाली दुबे? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर, ट्रोल्स बोले—’छी छी…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed