Breaking News
Haryana Land Pooling Policy 2026: हरियाणा में जमीन देने वाले किसानों की मौज, हर साल मिलेगा 1 लाख रुपयेKaithal Minor Girl Missing: कैथल से 10वीं की छात्रा लापता, अलमारी से 30 हजार नकद और सोने के जेवर लेकर हुई गायबजीरकपुर की बलटाना फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 22 शेड जलकर राख; लाखों का नुकसानHaryana Roadways Strike: हरियाणा में 5-6 नवंबर को थमेंगे रोडवेज के पहिये? हड़ताल टालने को सरकार ने बुलाई आपात बैठकAmbala News: अंबाला कैंट स्टेशन पर खौफनाक हादसा, चलती मालवा एक्सप्रेस से फिसला युवक, RPF जवानों ने ऐसे बचाई जानHaryana Land Pooling Policy 2026: हरियाणा में जमीन देने वाले किसानों की मौज, हर साल मिलेगा 1 लाख रुपयेKaithal Minor Girl Missing: कैथल से 10वीं की छात्रा लापता, अलमारी से 30 हजार नकद और सोने के जेवर लेकर हुई गायबजीरकपुर की बलटाना फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 22 शेड जलकर राख; लाखों का नुकसानHaryana Roadways Strike: हरियाणा में 5-6 नवंबर को थमेंगे रोडवेज के पहिये? हड़ताल टालने को सरकार ने बुलाई आपात बैठकAmbala News: अंबाला कैंट स्टेशन पर खौफनाक हादसा, चलती मालवा एक्सप्रेस से फिसला युवक, RPF जवानों ने ऐसे बचाई जान

Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल 2 में करण पटेल और प्रियंका चौधरी का धमाका, सहवाग संभालेंगे रियलिटी शो की कमान

Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल 2 में करण पटेल और प्रियंका चौधरी का धमाका, सहवाग संभालेंगे रियलिटी शो की कमान

राइज एंड फॉल 2 में करण पटेल और प्रियंका चौधरी का धमाका, सहवाग संभालेंगे रियलिटी शो की कमान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Rise And Fall 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म का सबसे चर्चित और रणनीतिक रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) एक बार फिर दर्शकों के बीच माइंड गेम और पावर की जंग लेकर लौट रहा है। इस बार शो का मजा दोगुना होने वाला है क्योंकि क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के जड़ने वाले वीरेंद्र सहवाग अब टीवी स्क्रीन पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते नजर आएंगे। मेकर्स ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शो का नया प्रोमो जारी करते हुए ऐलान कर दिया है कि ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का आगाज 26 सितंबर से होगा। दर्शक इसे अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर देख सकेंगे।

स्वरा भास्कर और करण पटेल की एंट्री से मचेगा गदर

विज्ञापन

शो के नए प्रोमो में सहवाग ने अपने ही चुटीले अंदाज में घर के पहले चार मजबूत कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठाया है। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और टीवी के ‘एंग्री यंग मैन’ कहे जाने वाले करण पटेल की एंट्री तय होते ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसके अलावा ‘बिग बॉस’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी और राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला भी इस माइंड गेम में हिस्सा लेते दिखेंगे। चारों ही अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में टावर और बेसमेंट की इस लड़ाई में तीखी बहस और तगड़ा ड्रामा होना तय माना जा रहा है।

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट्स और ‘शासक’ बनने की जंग

इस बार ‘राइज एंड फॉल 2’ का फॉर्मेट और सख्त किया गया है। शो में कुल 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे, जो पूरे 42 दिनों तक एक-दूसरे के खिलाफ चालें चलते नजर आएंगे। कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों—आलीशान ‘टावर’ और बुनियादी सुविधाओं से महरूम ‘बेसमेंट’ में बांटा जाएगा। खेल का अंतिम मकसद रणनीतियों, वोटिंग और टास्क के दम पर सबसे बड़े ‘शासक’ की कुर्सी हासिल करना होगा। इससे पहले सीजन-1 को भारतपे के पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, लेकिन इस बार सहवाग का देसी अंदाज शो को अलग ही लेवल पर ले जाने वाला है।

रोहित रॉय और गौतमी कपूर को भी किया गया अप्रोच

बाकी कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर भी गलियारों में बाजार गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी इंडस्ट्री के बड़े चेहरे गौतमी कपूर, रोहित रॉय और रोनित रॉय को भी मेकर्स ने इस सीजन के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक इन कलाकारों या मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आने वाले दिनों में मेकर्स बाकी बचे 11 कंटेस्टेंट्स के चेहरों से भी पर्दा हटाएंगे। फिलहाल 26 सितंबर से शुरू हो रहे इस शो को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें– काजी तौकीर और आसिफ खान में हाथापाई, मारने के लिए बेड पर चढ़े आसिफ

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

ओटीटी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।