Faridabad News: गर्लफ्रेंड पर विवाद के बाद खरीदा कट्टा, चेकिंग के दौरान फरीदाबाद कोर्ट में पकड़ाया छात्र
गर्लफ्रेंड पर विवाद के बाद खरीदा कट्टा, चेकिंग के दौरान फरीदाबाद कोर्ट में पकड़ाया छात्र
Faridabad News: फरीदाबाद के पाली, सोहना रोड स्थित एक ( Sohna Road Private College Fight) निजी कॉलेज में छात्र राजनीति और आपसी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नंगला पर्वतिया कॉलोनी का रहने वाला वंश राठी, जो कॉलेज में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है, का अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend Dispute)को लेकर एक दूसरे युवक से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच कॉलेज परिसर में जमकर कहासुनी और हाथापाई हुई थी।
इस झगड़े के बाद बदला लेने की नीयत से वंश राठी ने पृथला के रहने वाले मनीष नाम के युवक से एक अवैध देसी कट्टा खरीदा। हथियार खरीदने के बाद वंश ने उसे अपने दोस्त अभिषेक खटाना के हवाले कर दिया, ताकि वह सुरक्षित रह सके।
बार काउंसिल के शपथ ग्रहण के दिन कोर्ट में सुरक्षा में चूक, बैग से मिला हथियार
अभिषेक खटाना, जो कि गुरुग्राम के लाला खेड़ली गांव का निवासी है और एमबीए की पढ़ाई कर रहा है, शुक्रवार को अपने भाई के साथ किसी काम से सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत (Sector 12 District Court Faridabad) पहुंचा था। उस वक्त कोर्ट परिसर में नव-निर्वाचित बार काउंसिल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, जिसके चलते वकीलों और फरियादियों की भारी भीड़ जुटी हुई थी।
जैसे ही अभिषेक अपने बैग के साथ कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचा, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की। मशीन के बीप करते ही जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली, तो अंदर से देसी कट्टा बरामद हुआ। भरी भीड़ में हथियार मिलने से पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत अभिषेक को हिरासत में ले लिया गया। कट्टा मिलने की खबर से कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।
पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त पूछताछ, सप्लायर की तलाश जारी
अभिषेक की निशानदेही और शुरुआती पूछताछ के आधार पर सेंट्रल थाना पुलिस (Central Thana Police Faridabad) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वंश राठी को भी दबोच लिया। सेंट्रल थाना के जांच अधिकारी नवेद ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब क्राइम ब्रांच की टीम भी दोनों छात्रों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस कट्टे का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था या इसे केवल दहशत फैलाने के मकसद से रखा गया था। वहीं, अवैध हथियार बेचने वाले आरोपी मनीष की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
