September 19, 2026

Ateli Mandi : अटेली के राजकीय महाविद्यालय में लगा किसान सशक्तिकरण शिविर, प्राकृतिक खेती, कानूनी अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण पर हुई विशेष चर्चा

0

Ateli Mandi : खंड अटेली स्थित राजकीय महाविद्यालय में जिला विधिक प्राधिकरण, नारनौल तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, अटेली के संयुक्त तत्वावधान में किसान सशक्तिकरण एवं चेतना अभियान के तहत एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

इस कैंप में किसानों के सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, किसानों के कानूनी अधिकार, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, धरती माता बचाओ अभियान, खादों के संतुलित प्रयोग, फसल अवशेष न जलाने तथा उनके उचित प्रबंधन, प्राकृतिक खेती अपनाने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में कृषि विभाग अटेली से एडीओ डॉ. वीर कुमार, एडवोकेट सुरेश कुमार, पीएलवी नीरज कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सैनी, डॉ. महेश कुमार, डॉ. सुमेश, डॉ. नरेंद्र, डॉ. नीरज चौहान तथा डॉ. एसपी यादव सहित राजकीय महाविद्यालय अटेली के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

इसी कड़ी में आगामी 24 सितंबर को खंड अटेली के गांव कुंजपुरा में भी इसी प्रकार का विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप का नेतृत्व जिला विधिक प्राधिकरण नारनौल की ओर से एडवोकेट एस.एस. सुरेडिया तथा कृषि विभाग से एडीओ बाछोद डॉ. सोनिया करेंगी।

Ateli Mandi : अटेली के राजकीय महाविद्यालय में लगा किसान सशक्तिकरण शिविर, प्राकृतिक खेती, कानूनी अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण पर हुई विशेष चर्चा
अटेली खंड कृषि अधिकारी डॉ रजनीश

खंड कृषि अधिकारी अटेली डॉ. रजनीश कुमार ने जिले के सभी किसानों से अनुरोध किया कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि वे अपने कानूनी अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समुचित जानकारी प्राप्त कर सकें और उनका पूरा लाभ उठा सकें।

यह भी देखें – भिवानी में पति की प्रताड़ना से तंग आकर 2 बच्चों की मां ने की खुदकुशी, केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed