Breaking News
Narnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेशNarnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

Ateli Mandi : किसान आईडी बनवाने के लिए कृषि विभाग का विशेष अभियान शुरू, गांव-गांव लगाए जा रहे कैंप, भविष्य की सरकारी योजनाओं के लिए हुआ अनिवार्य

Ateli Mandi : किसान आईडी बनवाने के लिए कृषि विभाग का विशेष अभियान शुरू, गांव-गांव लगाए जा रहे कैंप, भविष्य की सरकारी योजनाओं के लिए हुआ अनिवार्य

किसान आईडी बनाने के लिए कैंप में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi :  महानिदेशक कृषि विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार जिला महेंद्रगढ़ के सभी गांवों में किसानों की किसान आईडी बनाने हेतु एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान कृषि विभाग, राजस्व विभाग तथा कॉमन सर्विस सेंटर के संयुक्त प्रयासों से संचालित किया जा रहा है। पांच सितंबर से जिले के प्रत्येक गांव में इसके लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

 

विज्ञापन

 

खंड कृषि अधिकारी अटेली डॉ. रजनीश कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि खंड अटेली क्षेत्र में प्रतिदिन चार गांवों में यह विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कैंपों के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों तथा “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर पहले से पंजीकृत किसानों की किसान आईडी बनाने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे ये किसान भविष्य में मिलने वाली योजनाओं से वंचित न रह जाएं।

 

 

Ateli Mandi : किसान आईडी बनवाने के लिए कृषि विभाग का विशेष अभियान शुरू, गांव-गांव लगाए जा रहे कैंप, भविष्य की सरकारी योजनाओं के लिए हुआ अनिवार्य
अटेली खंड कृषि अधिकारी डॉ रजनीश

डॉ. रजनीश कुमार ने जिले के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने गांव में लगने वाले इन विशेष कैंपों में अवश्य पहुंचें और समय रहते अपनी किसान आईडी बनवा लें।

 

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार तथा हरियाणा सरकार निकट भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, खाद वितरण तथा कृषि विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न अनुदान योजनाओं को किसान आईडी से जोड़ने जा रही हैं। ऐसे में बिना किसान आईडी के किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिलना संभव नहीं होगा।

 

 

इसलिए उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपनी किसान आईडी जल्द से जल्द बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि आगे चलकर किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।

 

 

 

यह भी देखें – अटेली के राजकीय महाविद्यालय में लगा किसान सशक्तिकरण शिविर, प्राकृतिक खेती, कानूनी अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण पर हुई विशेष चर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।