September 19, 2026

Narnaul: भाजपा ने राजेश यादव को नियुक्त किया जिला मीडिया सहप्रभारी

0
Nnl 4

Narnaul: भारतीय जनता पार्टी महेंद्रगढ़ द्वारा राजेश यादव को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी मिलने पर राजेश यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव का आभार व्यक्त किया।
राजेश यादव ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी मीडिया और आम जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उल्लेखनीय है कि राजेश यादव लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वे पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के मंत्री कार्यकाल के दौरान सरकार की ओर से उनके मीडिया सलाहकार के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वहीं, नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के कार्यकाल में भी उन्होंने सरकार की ओर से उनके मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed