Narnaul: श्री गणेश उत्सव मंडल द्वारा आयोजित 30वें वार्षिक महोत्सव के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं और मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
मंडल के प्रधान सुनील मराठा ने बताया कि रक्तदान शिविर के दौरान कुल 61 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस रक्तदान महादान अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी ओर सिविल हॉस्पिटल नारनौल की टीम का पूरा सहयोग रहा।
रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना योगदान देते हुए समाजसेवा का संदेश दिया। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसी दौरान श्री गणेश उत्सव के अंतर्गत श्री गणेश जी की आरती का आयोजन भी किया गया। आरती के मुख्य यजमान आनंद अग्रवाल रहे। आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।
मंडल के संरक्षक सुनील मराठा ने कहा कि श्री गणेश उत्सव मंडल का 30वां वार्षिक महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों को समर्पित है। इसी भावना के तहत महोत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर भी इसी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में भाग लेना चाहिए।
Narnaul: श्री गणेश उत्सव मंडल में रक्तदान शिविर, 61 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
ख़बर पसंद आई? शेयर करें

विज्ञापन
