Bhiwani Chemical Tanker Fire: बहल में केमिकल टैंकर पलटने के बाद भड़की भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख
बहल में केमिकल टैंकर पलटने के बाद भड़की भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख
Bhiwani Chemical Tanker Fire: हरियाणा के भिवानी जिले के बहल कस्बे में राजगढ़ रोड (Behal Rajgarh Road Accident) पर देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया। गुजरात से अत्यधिक ज्वलनशील केमिकल लादकर सोनीपत जा रहा एक भारी टैंकर सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। (Bhiwani Chemical Tanker Accident) हादसे के तुरंत बाद टैंकर से ज्वलनशील रसायन का रिसाव शुरू हो गया। रातभर यह रसायन धीरे-धीरे बहकर पास के गंदे पानी के नाले में जमा होता रहा, जिसकी भनक किसी को नहीं लग सकी।
नाले के सहारे तेजी से दौड़ीं लपटें, दुकानें और रेहड़ियां बनीं राख
रविवार सुबह सुरपुरा रोड की ओर नाले में जमा केमिकल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। नाले में बह रहे रसायन के चलते आग की विकराल लपटें उल्टी दिशा में दौड़ती हुई सीधे टैंकर तक पहुंच गईं। (Surpura Road Behal Fire) देखते ही देखते आग ने टैंकर को पूरी तरह घेर लिया और लपटें इतनी ऊंची उठने लगीं कि पास में लगी रेहड़ियां, खोखे और कई पक्की दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। सुबह-सुबह इस अग्निकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
4 जिलों से पहुंचीं दमकल की 6 गाड़ियां, बमुश्किल पाया काबू
घटना की भयंकरता को देखते हुए प्रशासन ने मोर्चा संभाला। स्थानीय स्तर पर आग पर काबू पाना मुमकिन नहीं दिख रहा था, जिसके बाद भिवानी, हिसार, लोहारू और सिवानी से दमकल की गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। (Haryana Chemical Fire News) कुल 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद केमिकल से सुलग रही आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। खबर मिलते ही लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल और बहल थाना प्रभारी उग्रसेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया।
अस्पताल में भर्ती चालक, लाखों के नुकसान की आशंका
हादसे में टैंकर चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने देर रात ही घायल चालक को सुरक्षित निकालकर नजदीकी नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया था, जहां उसका इलाज जारी है। बहल थाना एसएचओ उग्रसेन (Behal Police Station SHO Ugrasen) ने पुष्टि करते हुए बताया कि नाले में रिसे केमिकल के कारण आग इतनी तेजी से फैली, जिससे स्थानीय दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान के सटीक आकलन के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, जानें कब से पड़ेगी गुलाबी ठंड
