September 21, 2026

Narnaul: शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

0
Nnl 5

Narnaul: शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज प्राचार्य डॉ अनिल यादव की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्राचार्य डॉ अनिल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का सौंदर्य ही नहीं बढ़ाते बल्कि ये हमारे आने वाली पीढ़ियों के जीवन और स्वास्थ्य का आधार है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक में प्रकृति के प्रति जवाबदेही की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी पूरी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया। वृक्षारोपण संपन्न होने के पश्चात आयोजित सत्र में विद्यार्थियों को बागवानी की सही तकनीकों, पौधों की देखभाल और रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, जीवन में वृक्षों के महत्व और पौधारोपण से पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य को होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ सतीश कुमार यादव, महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed