Haryana IAS Transfer: हरियाणा में 3 वरिष्ठ IAS अफसरों की बदली जिम्मेदारियां, आदेश जारी
हरियाणा में 3 वरिष्ठ IAS अफसरों की बदली जिम्मेदारियां, आदेश जारी
Haryana IAS Transfer: हरियाणा में शासन-प्रशासन को अधिक दुरुस्त और चुस्त-दुरुस्त बनाने के मकसद से राज्य सरकार ने प्रशासनिक बेड़े में फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए उनकी नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ये सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
तबादला सूची में सबसे प्रमुख नाम 2008 बैच के अनुभवी आईएएस अधिकारी निखिल गजराज (Nikhil Gajraj IAS Haryana) का है। उन्हें अब महानिदेशक, राज्य परिवहन (Director General, State Transport) के पद पर तैनात किया गया है। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुचारू बनाने और यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करने की अहम जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।
मुकुल कुमार को सामाजिक न्याय और गुरुग्राम मेट्रो का जिम्मा
आदेश के अनुसार, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार (Mukul Kumar IAS GMRL,) को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग के निदेशक का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक की भूमिका भी निभाएंगे।
मुकुल कुमार के प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) का महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। इसके अलावा वे हॉस्पिटैलिटी विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
अजय कुमार संभालेंगे HSVP पंचकूला की कमान
उधर, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Ajay Kumar IAS HSVP Panchkula), पंचकूला का नया मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। शहरी विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार में उनकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।
अजय कुमार को इसके साथ ही हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (Haryana Transport Director General) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। माना जा रहा है कि इन प्रशासनिक बदलावों से प्रदेश में चल रही कई बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याणकारी योजनाओं की रफ्तार तेज होगी।
