September 27, 2026

Narnaul: वन नेशन वन टैक्स पूरी तरह लागू किया जाना चाहिए -प्रदीप गोयल

0
Nnl 1

Narnaul: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की महत्वपूर्ण बैठक होटल द यमुना ग्रांड्स, यमुनानगर में प्रदीप गोयल कि अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुरक्षा मंच के संगठन का विस्तार करते हुए आशीष मित्तल को प्रदेश संगठन सचिव तथा विपिन गुप्ता को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि शॉर्ट सर्किट, प्राकृतिक आपदा अथवा दुर्घटना से व्यापारियों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को ठोस मुआवजा नीति बनानी चाहिए, ताकि संकट की घड़ी में व्यापारी और उसका परिवार आर्थिक रूप से असहाय न हो।

उन्होंने कहा कि बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मंच शीघ्र ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, वित्त मंत्री तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री को पत्र भेजकर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण आयोग गठित करने की मांग भी की जाएगी।
उन्होंने जीएसटी पंजीकृत छोटे व्यापारियों के लिए सरकारी स्तर पर व्यापारी प्रतिष्ठान सुरक्षा बीमा उपलब्ध कराने तथा उसका प्रीमियम सरकार द्वारा वहन किए जाने की मांग रखी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री खेरतीलाल सिंगला ने कहा कि व्यापारियों द्वारा दिए जाने वाले जीएसटी में से व्यापारी कल्याण के लिए व्यापारी कल्याण कोष का गठन किया जाना चाहिए।

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने कहा कि व्यापारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ 60 वर्ष की आयु के बाद सम्मानजनक पेंशन की व्यवस्था की जानी चाहिए।
हरियाणा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी अमीरचंद ने व्यापारियों के कल्याण, सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र एवं राज्यों में व्यापारी कल्याण आयोग गठित करने की मांग रखी। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष संजय मित्तल ने व्यापारियों के हितों एवं सुरक्षा के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के साथ सहयोग की बात कही।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंगला, ललित सिंगला, मुख गर्ग, अमांक गर्ग, हर्षित कुमार, बलराम मिधा, रिशु बंसल, विमल अग्रवाल, राजीव गर्ग, गोपाल गोयल, मनोज गुप्ता, सुमित बंसल, कपिल बंसल, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, हरियाणा प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

 

यह भी देखें   2 से 8 अक्टूबर तक हरियाणा के तीनों चिड़ियाघरों में फ्री एंट्री, नहीं लगेगी टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed