September 29, 2026

Karnal News: करनाल के कुंजपुरा में बेखौफ चोरों का तांडव, बंद मकान से 5 लाख के जेवर और नकदी पार

0
Karnal News: करनाल के कुंजपुरा में बेखौफ चोरों का तांडव, बंद मकान से 5 लाख के जेवर और नकदी पार

करनाल के कुंजपुरा में बेखौफ चोरों का तांडव, बंद मकान से 5 लाख के जेवर और नकदी पार

Karnal News: हरियाणा के करनाल जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कुंजपुरा के कश्यप मोहल्ला में चोरों ने तीन दिन से बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

मकान की मालकिन मीरा जब रिश्तेदारी से वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजे के कुंडे और ताले टूटे मिले। (Kashyap Mohalla Kunjpura Theft) अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से सोने-चांदी के कीमती आभूषण व नकदी गायब थी। बदहवास पीड़िता ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

बेवा महिला का सबकुछ लूट ले गए चोर

पीड़िता मीरा के मुताबिक उनके कोई बच्चे नहीं हैं और पति के गुजर जाने के बाद वे अकेली ही रहती हैं। वे 23 सितंबर को अपने मकान पर ताला लगाकर करनाल में रिश्तेदारी में गई हुई थीं।

जब वे 26 सितंबर की रात करीब 8 बजे वापस घर पहुंचीं, तो घर के अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गईं। चोरों ने अलमारी के लॉकर को तोड़कर दो तोले का सोने का हार, सोने की चेन व लॉकेट, एक जोड़ी टॉप्स और बालियां चुरा लीं। इसके अलावा चांदी की पाजेब और भारी हाथफूल भी गायब मिले।

कीर्तन के लिए जोड़े पैसे भी नहीं छोड़े

हैरानी की बात यह रही कि शातिर चोरों ने घर के मंदिर को भी नहीं बख्शा। मीरा ने बताया कि उन्होंने घर में होने वाले धार्मिक कीर्तन के लिए मंदिर में करीब 20 हजार रुपये संभाल कर रखे थे।

चोर उन पैसों के साथ-साथ अलमारी में रखी 20 हजार रुपये की अन्य नकदी भी समेट ले गए। कुल मिलाकर पीड़िता को करीब पांच लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। अकेली रह रही महिला के लिए यह चोरी एक बड़ा झटका है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, सीसीटीवी से सुराग तलाशने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कुंजपुरा थाना पुलिस  (Kunjpura Police Station News) मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने मीरा की लिखित शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच हेड कांस्टेबल संजीव को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। दावा किया जा रहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी में मानवता शर्मसार, बिजली बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed