September 29, 2026

Karnal Army Truck Accident: अनियंत्रित सेना के ट्रक ने एक्टिवा और ईको को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

0
Karnal Army Truck Accident: अनियंत्रित सेना के ट्रक ने एक्टिवा और ईको को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

अनियंत्रित सेना के ट्रक ने एक्टिवा और ईको को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

Karnal Army Truck Accident: करनाल जिले के मेरठ रोड पर शेखपुरा गांव (Shekhpura Village Karnal Incident) के पास सोमवार को एक भयानक सड़क हादसा देखने को मिला। सेना का एक ट्रक मेरठ रोड से गुजर रहा था, तभी गांव के नजदीक बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। ( Army Truck Accident Karnal)  अनियंत्रित होकर ट्रक सबसे पहले सड़क के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर का प्रभाव इतना जोरदार था कि ट्रक का टायर धमाके के साथ फट गया और चालक का वाहन पर से नियंत्रण पूरी तरह छूट गया।

पिता-पुत्र को मारी टक्कर, फिर ईको को घसीटते हुए खाई में उतरा

टायर फटने के बाद बेकाबू हुआ सेना का ट्रक सबसे पहले आगे चल रही एक एक्टिवा से जा टकराया। एक्टिवा पर सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद भी ट्रक रुका नहीं और सड़क किनारे खड़ी एक ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक ईको वैन को कई मीटर तक घसीटता हुआ सड़क किनारे खाई में उतर गया। गनीमत यह रही कि ईको वैन में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था और ट्रक में सवार सभी जवान सुरक्षित बच गए।

अचानक आए ब्रेकर को दुकानदारों ने बताया हादसों की वजह

ईको गाड़ी के चालक दिनेश कुमार और स्थानीय दुकानदार लखविंद्र ने बताया कि इस जगह पर बना स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों को दूर से नजर नहीं आता। (Karnal Sadar Thana Police) अचानक सामने ब्रेकर आने की वजह से तेज रफ्तार वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है और आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। दुकानदारों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस खतरनाक स्पीड ब्रेकर को तुरंत हटाया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

पुलिस ने ट्रैक्टर से खिंचवाकर बाहर निकाला ट्रक

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल पिता-पुत्र को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों और ट्रैक्टर की मदद से खाई में फंसे सेना के ट्रक को बाहर निकलवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी में मानवता शर्मसार, बिजली बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed