September 29, 2026

Haryana Doctor Viral Video: हरियाणा की डॉक्टर का छलका दर्द, 2 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बने शादी में रोड़ा, लड़के वाले पूछ रहे सवाल

0
Haryana Doctor Viral Video: हरियाणा की डॉक्टर का छलका दर्द, 2 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बने शादी में रोड़ा, लड़के वाले पूछ रहे सवाल

हरियाणा की डॉक्टर का छलका दर्द, 2 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बने शादी में रोड़ा, लड़के वाले पूछ रहे सवाल

Haryana Doctor Viral Video: करनाल स्थित कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (Kalpana Chawla Medical College Surgeon) में कार्यरत जनरल सर्जन डॉ. जैस्मीन कालसी (Dr Jasmin Kalsi Karnal) इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। डॉक्टर ने बताया कि उनके परिवार वाले जब उनके लिए शादी के रिश्ते देखते हैं, तो शुरुआत में बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ती है। लेकिन जैसे ही लड़के वाले उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखते हैं, तो उनके मन में कई तरह की शंकाएं पैदा हो जाती हैं। लोग सवाल उठाने लगते हैं कि इतनी फेमस लड़की शादी के बाद परिवार और घरेलू जीवन में तालमेल कैसे बिठा पाएगी।

‘आपने मेरी प्रोफाइल देखी है, मुझे नहीं समझा’

डॉ. जैस्मीन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्य रूप से मेडिकल एजुकेशन और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को लेकर वीडियो बनाती हैं। उनका कहना है कि केवल इंस्टाग्राम की प्रेजेंस देखकर किसी महिला के व्यक्तित्व या उसके पारिवारिक संस्कारों के बारे में राय बना लेना बिल्कुल गलत है। (Instagram Followers Marriage Issues) वे कोई सेलिब्रिटी नहीं बल्कि एक समर्पित डॉक्टर हैं जो अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाज को जागरूक करने का काम कर रही हैं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि सोशल मीडिया पर भले ही लाखों लोग फॉलो करते हों, लेकिन घर पर वे आज भी एक आम बेटी की तरह अपनी मां की हर बात मानती हैं।

‘मेरी रीच इंस्टाग्राम की है, औकात की नहीं’

वीडियो में डॉ. जैस्मीन का एक वाक्य सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि वे उनकी पहुंच से बाहर हैं। इस पर उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा— (Women Empowerment News Hindi) “मेरी रीच सिर्फ इंस्टाग्राम की है, औकात की नहीं।” उनका स्पष्ट मानना है कि डिजिटल पहचान ने सिर्फ उनकी विजिबिलिटी बढ़ाई है, उनका स्वभाव या पारिवारिक मूल्य नहीं बदले हैं। डॉक्टर ने सवाल उठाया कि एक सफल, आत्मनिर्भर और स्वतंत्र महिला को शादी के रिश्ते में समस्या के रूप में क्यों देखा जाता है, जबकि इसे गर्व का विषय होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Jasmine Kalsi (@drjasminekalsi)

डॉ. जैस्मीन का यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस शुरू हो गई है। लोग महिलाओं की सफलता, करियर और शादी को लेकर समाज की पारंपरिक मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स डॉक्टर के समर्थन में उतर आए हैं और उनका कहना है कि किसी महिला की काबिलियत या सोशल मीडिया पहचान उसकी पारिवारिक योग्यता में बाधा नहीं बन सकती। फिलहाल यह मुद्दा करनाल समेत पूरे हरियाणा में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें– Chappal Shape Pakoda: चप्पल खाएगा क्या? अब सच में बन गया ‘चप्पल भजिया’, वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed