October 1, 2026

Amritsar Police Illegal Arms Heroin Bust : अमृतसर में 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन के साथ 5 तस्कर दबोचे

0
Amritsar Police Illegal Arms Heroin Bust : अमृतसर में 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन के साथ 5 तस्कर दबोचे

अमृतसर में 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन के साथ 5 तस्कर दबोचे

Amritsar Police Illegal Arms Heroin Bust :  सीमावर्ती शहर अमृतसर में नशा और असला तस्करी के कॉकस पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की टीमों ने गुप्त सूचनाओं और रणनीतिक घेराबंदी के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर असला-हेरोइन सप्लाई करने वाले तीन अलग-अलग नेटवर्कों को ध्वस्त कर दिया।

इस बड़ी सफलता के दौरान पुलिस ने 5 शातिर तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।

भारी मात्रा में असला और हेरोइन जब्त

पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के कब्जे से कुल 13 अवैध पिस्तौल, 22 जिंदा कारतूस और 3.267 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। शुरुआती तफ्तीश में यह बात साफ हुई है कि यह गिरोह न केवल स्थानीय स्तर पर नशे की खेप खपा रहा था, बल्कि अपराधियों को अवैध हथियारों की खेप भी मुहैया करा रहा था। बरामद हथियारों की खेप से अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

थाना डी-डिवीजन और छेहरटा में मामले दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए अमृतसर के थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन और पिस्तौलें सीमा पार से आई थीं या फिर किसी अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए पंजाब में दाखिल कराई गई थीं।

विदेशी हैंडलरों और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज पर नजर

जांच अधिकारी इस रैकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में लगे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस अवैध कारोबार का असली सरगना कौन है और माल किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके अलावा सीमा पार या विदेशों में बैठे पाक-परस्त हैंडलरों की भूमिका को भी पूरी मुस्तैदी से जांचा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी व्यक्ति या मददगार इस नेटवर्क से जुड़ा पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Punjab Chief Minister Health Scheme : अजनाला में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बांटे स्वास्थ्य बीमा कार्ड

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed