September 30, 2026

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ को मिलेगा अतिरिक्त नहरी पानी, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

0
Mahendragarh : महेंद्रगढ़ को मिलेगा अतिरिक्त नहरी पानी, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ को मिलेगा अतिरिक्त नहरी पानी, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Mahendragarh : दक्षिणी हरियाणा में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विधानसभा सत्र के दौरान महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने क्षेत्र में पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध करवाने और किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से उठाया था।

 

सरकार की ओर से इस मांग पर सहमति जताते हुए महेंद्रगढ़ क्षेत्र को अतिरिक्त नहरी पानी उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

 

 

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा विशेषकर महेंद्रगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए नहरी पानी बेहद महत्वपूर्ण है। क्षेत्र के किसान लंबे समय से पर्याप्त सिंचाई पानी की मांग करते आ रहे हैं।

 

 

उन्होंने विधानसभा में किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से मांग रखी थी। जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।आने वाले समय में महेंद्रगढ़ जवाहर कैनल में पानी की क्षमता बढ़ाकर 2000 क्यूसिक हो जाएगी।इससे महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त नहरी पानी उपलब्ध होने की उम्मीद है।

 

 

महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि नहरी पानी की उपलब्धता बढ़ने से किसानों को फसलों की सिंचाई में राहत मिलेगी। इससे खेती पर निर्भर परिवारों को लाभ मिलेगा और सिंचाई के लिए पानी की कमी पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

 

 

पर्याप्त नहरी पानी मिलने से क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में शामिल है। सरकार द्वारा दक्षिणी हरियाणा में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र में नहरी पानी की उपलब्धता बढ़ाने का मुद्दा किसानों की आवश्यकता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की मांगों को विधानसभा और सरकार के समक्ष आगे भी मजबूती से रखा जाएगा।ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

 

 

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जवाहर कैनल में पानी की क्षमता बढ़ने से क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। दक्षिणी हरियाणा में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और इससे किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई में सुविधा मिलेगी।

 

 

यह भी देखें –  चौधरी बैजनाथ गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय एथलीट मीट का समापन, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed