Karnal Rape Case: करनाल में लॉ छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग
करनाल में लॉ छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग
Karnal Rape Case: हरियाणा के करनाल जिला स्थित घरौंडा क्षेत्र की रहने वाली एक एलएलबी (Haryana Law Student) की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण और फिर अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने का घिनौना मामला सामने आया है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने न केवल अपनी दो शादियों की बात छुपाकर उसे धोखे में रखा, बल्कि निजी पलों के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे हजारों रुपये नकद और महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी ऐंठ लिए। करनाल के महिला थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फेसबुक दोस्ती से शुरू हुआ खेल, होटल में बनाए शारीरिक संबंध
पुलिस (Gharaunda Police Station Karnal) को सौंपी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़िता की साल 2022 में आरोपी युवक से फेसबुक के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। जान-पहचान बढ़ने के बाद आरोपी ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का भरोसा देकर करनाल के नमस्ते चौक स्थित एक (Namaste Chowk Hotel Karnal Incident) होटल में ले गया, जहां पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके बाद भी शादी का झांसा देकर आरोपी उसी होटल में छात्रा का यौन शोषण करता रहा। कुछ समय बाद जब आरोपी ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली, तो पीड़िता ने इसे अपनी किस्मत मानकर उससे दूरी बना ली।
तलाक का झूठा नाटक और फिर ब्लैकमेलिंग का दौर
मामले ने नया मोड़ तब लिया जब मई 2024 में आरोपी ने दोबारा छात्रा से संपर्क साधा। उसने दावा किया कि परिवार वालों ने जबरन उसकी शादी कराई थी और अब उसका तलाक होने वाला है। (Karnal Crime News) शादी का दोबारा भरोसा देकर वह जुलाई में छात्रा को एक अन्य होटल में ले गया और संबंध बनाए। हालांकि, छात्रा को जल्द ही पता चल गया कि आरोपी ने दूसरी शादी भी रचा ली है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखाया और संबंध बनाने के दौरान चोरी-छिपे रिकॉर्ड की गई अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली।
रुपये ऐंठे, किश्तों पर लिया 5G फोन और दी जातिसूचक गालियां
वीडियो सार्वजनिक करने के खौफ का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता से ऑनलाइन और कैश के जरिए करीब 40 हजार रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर किश्तों पर एक महंगा 5G स्मार्टफ़ोन भी खरीदवाया, जिसकी किस्तें भरने से अब वह साफ मुकर रहा है।
जब पीड़िता ने तंग आकर आरोपी के परिजनों से बात की, तो आरोपी की पत्नी ने मदद करने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने महिला थाना करनाल का रुख किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच सब-इंस्पेक्टर शोभा को सौंप दी है।
यह भी पढ़ें– Haryana Milk Strike: हरियाणा में दूध की सप्लाई बंद! 100 रुपये प्रति लीटर की मांग पर अड़े किसान
