October 3, 2026

Punjab Weather Update : मानसून की सुस्ती से पंजाब में बढ़ी गर्मी, बठिंडा और फरीदकोट में पारा 35 डिग्री पार

0
Punjab Weather Update : मानसून की सुस्ती से पंजाब में बढ़ी गर्मी, बठिंडा और फरीदकोट में पारा 35 डिग्री पार

मानसून की सुस्ती से पंजाब में बढ़ी गर्मी, बठिंडा और फरीदकोट में पारा 35 डिग्री पार

Punjab Weather Update : मानसून की सुस्ती से पंजाब में बढ़ी गर्मी, बठिंडा और फरीदकोट में पारा 35 डिग्री पारपंजाब में मानसून की वापसी से ठीक पहले मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुष्क मौसम और दिन भर निकल रही तेज धूप की वजह से राज्य में पारा लगातार चढ़ रहा है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने साफ किया है कि अगले तीन दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके चलते अक्टूबर के पहले सप्ताह में लोगों को सामान्य से अधिक तापमान का सामना करना पड़ेगा।

बठिंडा और फरीदकोट रहे सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का हाल

मौसम केंद्र चंडीगढ़ की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में पंजाब के औसतन अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बठिंडा और फरीदकोट में पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम 22.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में पारा 33.8 और 22.5 डिग्री, लुधियाना में 34.4 और 21.6 डिग्री तथा पटियाला में 34.8 और 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उत्तरी और पश्चिमी जिलों में सुहानी हो रहीं रातें

दिन में तीखी धूप के बावजूद राज्य के कुछ हिस्सों में रात का पारा गिरने लगा है। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट सहित उत्तरी व पश्चिमी जिलों में रात का पारा 16 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

7 और 8 अक्टूबर को बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 3 से 6 अक्टूबर तक पूरे पंजाब में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। इसके बाद 7 और 8 अक्टूबर को राज्य के कुछ सीमित हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने इसके लिए कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है। यह बारिश काफी सीमित क्षेत्रों तक ही सिमटी रहेगी, जिससे ज्यादातर जिलों में सूखा मौसम ही बरकरार रहेगा।

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में विदा होगा मानसून

8 अक्टूबर के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी और मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मानसून पंजाब से आधिकारिक रूप से विदायगी ले लेगा। इस दौरान उत्तरी और पूर्वी पंजाब के जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में अधिकतम पारा 30 से 32 डिग्री रहेगा, जबकि मालवा और निचले हिस्सों में तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

Punjab Chandigarh Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में गुलाबी ठंड की आहट, 5 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed