October 4, 2026

Narnaul: युवाओं को नशे से दूर रखकर समाज सेवा से जोड़ रही सामाजिक संस्थाएं

0
Nnl 4

Narnaul: चाणक्य एकेडमी नारनौल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन चाणक्य एकेडमी नारनौल, युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की ओर से किया गया। शिविर का शुभारंभ आईएएस अधिकारी नीतीश कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।
आईएएस नीतीश कुमार ने कहा कि विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है, लेकिन अभी तक रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं बन पाया है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही उसके परिवार को भी मुश्किल समय में सहारा मिलता है।

उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज सेवा के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखकर समाज सेवा से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में सेवा भावना बढ़ती है और वे समाज के लिए सकारात्मक काम करने के लिए प्रेरित होते हैं।
शिविर में 56 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इनमें 13 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वाले अमन कुमार ने बताया कि उन्हें पहले रक्तदान करने से डर लगता था। गुरुजनों के समझाने और प्रेरित करने पर उन्होंने पहली बार रक्तदान किया।

रक्तदान करने के बाद उन्हें अच्छा महसूस हुआ। रजनीश कुमार ने बताया कि उन्होंने भी पहली बार रक्तदान किया है। करीब तीन महीने पहले उनके रिश्तेदार को अचानक रक्त की जरूरत पड़ी थी। उस समय उन्हें रक्त की अहमियत का पता चला। इसके बाद उन्होंने तय किया कि जब भी मौका मिलेगा। वे नियमानुसार रक्तदान करेंगे।
ब्लड बैंक टीम से पहुंचे डॉ जरनल ने कहा कि शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की संख्या अच्छी रही। युवाओं का समाज सेवा के लिए आगे आना सकारात्मक पहल है। शिविर में ब्लड बैंक नारनौल और रेड क्रॉस सोसाइटी का विशेष सहयोग रहा।

सिटी थाना प्रभारी अनिल कुमार भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए शिविर में पहुंचे। इस मौके पर पूर्व खनन अधिकारी वासुदेव यादव, रेड क्रॉस सोसाइटी से कौशल शर्मा, अजीत सिंह यादव, एकेडमी चेयरमैन केएस यादव, सुभाष लाठर, सुनील यादव, जोगेंद्र, रविंद्र शर्मा, अमित, मनीषा, नरेंद्र एलटी, आनंद, नीरज बिछवाल, ओमवीर, योगेश यादव, रोहित, नागेश लांबा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

यह भी देखें    Narnaul: भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को धर्म, संस्कार और सदाचार की प्रेरणा मिलती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed