October 4, 2026

Narnaul: श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की भक्ति और आस्था से सराबोर हुई 66वीं प्रभात फेरी

0
Nnl 5

Narnaul: श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट (रजि.) नारनौल की 66वीं प्रभात फेरी मोहल्ला पुरानी सराय नजदीक बॉबी बैंड वाली गली पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से आयोजित की गई। रविवार को प्रातः 6:30 बजे आयोजित इस प्रभात फेरी में मुख्य यजमान श्री गोपाल सैनी परिवार नारनौल ने राधा रानी की पूजा अर्चना की और प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी का भव्य स्वरूप देखते ही बन रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं ठाकुर जी अपने भक्तों के साथ गाजे-बाजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे हो।
छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस भव्य धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। श्रद्धालुओं के हाथों में झांझ, मंजीरे, ढोलक, ढपली और निशान तथा मुख पर राधा रानी का नाम था। भक्ति, संगीत और श्रद्धा का यह अनूठा संगम था। प्रभात फेरी के प्रारंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ठाकुर जी की अगुवाई में राधे-राधे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का यह दृश्य अत्यंत मनोहारी और भाव-विभोर करने वाला रहा। सर्वप्रथम सुभाष जी द्वारा राधा रानी का पूजन करवाया गया, उसके पश्चात श्री संदीप गोयल ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी का जाप किया। ट्रस्ट के प्रधान भूपेश सभी ने सभी भक्तों को प्रभात फेरी से जुड़ने का निवेदन किया।
अंत में राधा रानी की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।11 अक्टूबर 2026 की प्रभात फेरी के मुख्य यजमान श्री महाराजा अग्रसेन हुड्डा क्लब होंगे। प्रभात फेरी सुभाष पार्क के साथ महाराजा अग्रसेन हुड्डा पार्क से 6:30 बजे चलकर अग्रसेन चेतन वाटिका पहुंचेगी। श्री श्याम मस्ताने परिवार, श्री हनुमान चालीसा परिवार एवं सभी धार्मिक संस्थाओं का प्रभात फेरी में आने का बहुत बहुत धन्यवाद। श्री राधा रानी पर प्रभात फेरी ट्रस्ट आने वाले सभी श्रद्धालुओं का बहुत-बहुत अभिनंदन करता है।

 

यह भी देखें  Narnaul: सच्चे मन से की गई भगवान की भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed