August 3, 2026

Shimla Road Accident: शिमला में 250 फुट गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, चार घायल

0
Shimla Aroad Accident: शिमला में 250 फुट गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, चार घायल

शिमला में 250 फुट गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Shimla Road Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के जोगनी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ऑल्टो K-10 कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 फुट गहरी खाई में गिर गई और बड़े पत्थरों पर जाकर रुकी। हादसे में चालक पिंकी (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम और राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनैरी रामपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पिंकी (40) पुत्र भीषण, निवासी गांव मुनिष, रामपुर के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए सरजन (36) पुत्र श्याम लाल, ज्योति प्रकाश (37) पुत्र रूप सिंह, ललित (27) पुत्र किशन और जय प्रकाश (29) पुत्र सुंदर लाल भी गांव मुनिष के रहने वाले हैं। सभी घायलों की चिकित्सकीय निगरानी जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता कौल नेगी शुक्रवार सुबह खनैरी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उपचाराधीन घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कौल नेगी ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें; HSSC ने जारी किए एडमिट कार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed