Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Aamir Khan: तीसरी शादी के बाद आमिर खान ₹100 करोड़ का ‘स्काई विला’ में शिफ्ट, दोनों EX भी साथ रहेगी

Aamir Khan: तीसरी शादी के बाद आमिर खान ₹100 करोड़ का 'स्काई विला' में शिफ्ट, दोनों EX भी साथ रहेगी

आमिर खान के नए विला की इनसाइड स्टोरी: किरण राव, जुनैद और मां के लिए एक ही बिल्डिंग में खरीदे ढेरों फ्लैट्स

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Aamir Khan: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी के बंधन में बंधने के बाद जहां सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, वहीं कुछ हलकों में इस फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं।

इन सब चर्चाओं और विवादों के बीच अब आमिर खान से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। शादी के ठीक बाद सुपरस्टार ने मुंबई में अपने रहने के ठिकाने को लेकर एक ऐसा बड़ा फैसला किया है, जिसने पूरी मायानगरी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

विज्ञापन

पाली हिल का ठिकाना छूटेगा, खार के ‘मरीना अपार्टमेंट्स’ में सजेगा नया संसार

‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट फिलहाल मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में एक किराए के अपार्टमेंट में रह रहे हैं। लेकिन यह उनका स्थाई ठिकाना नहीं है। आमिर ने अपने नए परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए पहले से ही एक बेहद आलीशान और पक्का इंतजाम कर रखा है।

रिपोर्ट की मानें तो शादी के बाद इस कपल का नया परमानेंट एड्रेस मुंबई के खार स्थित यूनियन पार्क की ‘विर्गो को-ऑपरेटिव सोसायटी’ में बन रहा ‘मरीना अपार्टमेंट्स’ होने वाला है। बताया जा रहा है कि आमिर पिछले कुछ सालों से इस निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में लगातार निवेश कर रहे थे।

टॉप फ्लॉर्स पर बनेगा ‘स्काई विला’, करीब एक दर्जन फ्लैट्स पर आमिर का कब्जा

इस आलीशान प्रोजेक्ट को लेकर जो जानकारियां छनकर सामने आ रही हैं, वे वाकई हैरान करने वाली हैं। दावा किया जा रहा है कि आमिर खान ने इस पूरी बिल्डिंग के भीतर करीब एक दर्जन (12) फ्लैट्स अपने नाम किए हैं।

इस नई गगनचुंबी इमारत की सबसे ऊपरी तीन मंजिलों (Top 3 Floors) को खास तौर पर री-डिजाइन किया जा रहा है। इसे एक बेहद खूबसूरत और आधुनिक ‘स्काई विला’ का रूप दिया जा रहा है, जिसमें आमिर खान, उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट और उनका बेटा क्विन एक साथ रहेंगे।

बड़े बेटे जुनैद और पूर्व पत्नी किरण राव भी रहेंगी साथ, ₹100 करोड़ से ज्यादा का एडवांस पेमेंट

सिनेमाई गलियारों के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आमिर खान अपने इस नए आशियाने में पूरे कुनबे को एक साथ रखने की योजना बना रहे हैं। इमारत का एक पूरा फ्लोर उनके बड़े बेटे जुनैद खान के लिए तैयार किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसी बिल्डिंग के कुछ फ्लैट्स आमिर की पूर्व पत्नी व फिल्ममेकर किरण राव और उनके बेटे आजाद के नाम भी किए जाएंगे।

इसके अलावा आमिर की मां जीनत हुसैन और उनकी दोनों बहनों के लिए भी अपार्टमेंट्स रिजर्व रखे गए हैं। कयास हैं कि परिवार के लिए तैयार हो रहे इस ड्रीम विला और अतिरिक्त फ्लैट्स को अपने कब्जे में लेने के लिए आमिर खान ने एडवांस के तौर पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम डाउन पेमेंट सीधे बिल्डर को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें – Sunny Deol Damage Shoes: “जूते की फोटो नहीं लोगे?” फटे जूते वाले वीडियो पर सनी देओल ने पैपराजी के मजे, देखें नया वीडियो

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।