Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Abohar News: कल से तीन दिन बंद रहेंगे अबोहर के सभी बाजार, सैर-सपाटे व धार्मिक यात्राओं पर रवाना होंगे व्यापारी

Abohar News:  कल से तीन दिन बंद रहेंगे अबोहर के सभी बाजार, सैर-सपाटे व धार्मिक यात्राओं पर रवाना होंगे व्यापारी

अबोहर में ग्रीष्मावकाश कल से शुरू हो रहा है

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAlok Verma

Abohar News:  शहर के प्रमुख बाजारों में कल (10 जून) से तीन दिवसीय सामूहिक ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहा है। इस दौरान अधिकांश व्यापारी, दुकानदार और उनके कर्मचारी परिवार सहित सैर-सपाटे एवं धार्मिक यात्राओं पर रवाना होंगे। व्यापारिक संगठनों के सामूहिक निर्णय के तहत 10, 11 और 12 जुलाई तक शहर के लगभग सभी छोटे-बड़े बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। वहीं सर्राफा बाजार आज से ही चार दिनों के लिए बंद हो गया है। सभी दुकानें 13 जुलाई के बाद एक साथ खुलेंगी।

तीन महीने पहले किया फैसला

करीब डेढ़ माह पूर्व शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से तीन दिन का सामूहिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया था। वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत व्यापारी वर्ग गर्मी के मौसम में परिवार सहित घूमने अथवा धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए सामूहिक अवकाश पर जाता है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी सभी प्रमुख बाजारों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

पूरा व्यापारी वर्ग शामिल

दि रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के प्रधान सर्वजीत सिंह कामरा ने बताया कि इस अवकाश में सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट, मुनियारी, जूते-चप्पल सहित लगभग सभी व्यापारिक वर्ग शामिल हैं। यह निर्णय कपड़ा बाजार एसोसिएशन के प्रधान नरेश छाबड़ा, 11 नंबर बाजार एसोसिएशन के प्रधान चंदन जुनेजा, 9 नंबर बाजार एसोसिएशन के प्रधान अतुल चावला तथा सदर बाजार एसोसिएशन के प्रधान मदन लाल डोडा सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों की सहमति से लिया गया है

दूकान खोलने पर होगी कार्रवाई

अवकाश के दौरान अधिकांश व्यापारी श्री अमृतसर साहिब, हरिद्वार, मसूरी, नैनीताल और शिमला जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा करेंगे, जबकि कई परिवार श्री सालासर धाम, श्री खाटूश्याम धाम और माता वैष्णो देवी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना होंगे। कुछ व्यापारी अपने रिश्तेदारों से मिलने तथा घरेलू कार्यों के निपटारे के लिए भी इस अवकाश का उपयोग करेंगे। सदर बाजार एसोसिएशन के प्रधान मदन लाल डोडा ने कहा कि यह सामूहिक निर्णय सभी व्यापारिक संगठनों की सहमति से लिया गया है और यदि कोई दुकानदार इस दौरान दुकान खोलता है तो उसके विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

पीसीआर गश्त बढ़ाने का अनुरोध

सामूहिक अवकाश को देखते हुए व्यापारिक संगठनों ने बाजारों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती है। सर्वजीत सिंह कामरा ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराते हुए तीन दिनों तक प्रमुख बाजारों में दिन-रात पीसीआर गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही सभी दुकानदारों से अपील की गई है कि शहर से बाहर जाने से पहले दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें, सीसीटीवी कैमरे चालू रखें और उन्हें मोबाइल से ऑनलाइन जोड़ें, ताकि बाहर रहते हुए भी दुकान पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सतर्कता और पुलिस की निगरानी से अवकाश के दौरान बाजारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।