Breaking News
Ambala News: अंबाला जनता दरबार में भड़के ऊर्जा मंत्री अनिल विज, 12 महीने से बिजली कनेक्शन न मिलने पर अधिकारियों को लताड़ाNeeraj Yadav Update: पैरा एथलीट नीरज यादव की संदिग्‍ध मौत, महिला मित्र के खुलासे और डोपिंग बैन के तनाव पर टिकी पुलिस की नजरTraditional chutney recipe: सिलबट्टे पर बनी इस चटपटी चटनी का स्वाद है लाजवाब, जानें इसे बनाने का सबसे आसान तरीकाRohtak News: रोहतक में यूरिया खाद का बड़ा फर्जीवाड़ा, किसान को दिया 1 कट्टा, ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ाए 49 कट्टेजालंधर में खड़े ट्रक से टकराया मजदूरों से भरा ऑटो: वाहन के उड़े परखच्चे उड़े, 2 की मौत; 9 गंभीर घायलAmbala News: अंबाला जनता दरबार में भड़के ऊर्जा मंत्री अनिल विज, 12 महीने से बिजली कनेक्शन न मिलने पर अधिकारियों को लताड़ाNeeraj Yadav Update: पैरा एथलीट नीरज यादव की संदिग्‍ध मौत, महिला मित्र के खुलासे और डोपिंग बैन के तनाव पर टिकी पुलिस की नजरTraditional chutney recipe: सिलबट्टे पर बनी इस चटपटी चटनी का स्वाद है लाजवाब, जानें इसे बनाने का सबसे आसान तरीकाRohtak News: रोहतक में यूरिया खाद का बड़ा फर्जीवाड़ा, किसान को दिया 1 कट्टा, ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ाए 49 कट्टेजालंधर में खड़े ट्रक से टकराया मजदूरों से भरा ऑटो: वाहन के उड़े परखच्चे उड़े, 2 की मौत; 9 गंभीर घायल

Adampur bus accident Jalandhar : जालंधर में बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे 17 साल के छात्र को बस ने कुचला

Adampur bus accident Jalandhar : जालंधर में बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे 17 साल के छात्र को बस ने कुचला

जालंधर में बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे 17 साल के छात्र को बस ने कुचला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Adampur bus accident Jalandhar : जालंधर जिले के आदमपुर इलाके से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां सुबह-सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक हंसता-खेता परिवार उजड़ गया।

अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा 17 वर्षीय किशोर तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं प्रशासन की लचर व्यवस्था के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

विज्ञापन

दो बसों की होड़ और उजड़ गई मांग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह स्कूल के समय एक निजी बस (करतार बस) सड़क किनारे सवारियां उतार रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। दोनों बसों की इस खतरनाक खींचतान और लापरवाही के बीच सड़क किनारे चल रहा राजन उस बस की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गया, हालांकि आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस के कंडक्टर को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

इकौले पोते की मौत से परिवार बेहाल

इस खौफनाक हादसे की खबर जैसे ही पीड़ित परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि मृतक राजन (17) उनके घर का इकलौता पोता था। परिवार के बुढ़ापे का सहारा और घर का चिराग इस तरह अचानक बुझ जाने से माता-पिता और दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की अर्थी उठने के गम में पूरा मोहल्ला गमगीन है और हर किसी की आंख नम है।

सड़क की बदहाली और पुलिस कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए आदमपुर थाना पुलिस तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को अपने कब्जे में ले लिया है और कंडक्टर से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों के बयानों का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क की खराब हालत और गड्ढों के कारण भी चालकों का संतुलन बिगड़ा, जिसके चलते यह भयावह हादसा हुआ। बहरहाल, परिवार और स्थानीय लोग आरोपी फरार ड्राइवर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं, जिसके कारण आदमपुर-होशियारपुर मार्ग पर भारी जाम लगा हुआ है।

Punjab DA Case High Court : डीए मामले में सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।