Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

जालंधर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार परिवार को कार ने कुचला; 11 महीने की मासूम बच्ची की मौत

Jalandhar Road accident जालंधर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार परिवार को कार ने कुचला; 11 महीने की मासूम बच्ची की मौत

अस्पताल से दवा लेकर लौट रहा था परिवार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Jalandhar Road accident: पंजाब के जालंधर में गढ़ा रोड के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में माता-पिता के साथ बाइक पर जा रही 11 महीने की बच्ची की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बच्ची के माता-पिता उसे दवा दिलाने के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल आए थे। दवा लेने और खाना खाने के बाद परिवार बाइक से अपने गांव जमशेर लौट रहा था। इसी दौरान गढ़ा रोड के पास सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान बच्ची का सिर सड़क से टकरा गया। उसे सिर में गंभीर चोट लगी और अंदरूनी रक्तस्राव होने की बात सामने आई। हादसे के बाद परिवार के सामने बच्ची को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद कार चालक के मौके से फरार होने पर आसपास मौजूद लोगों ने परिवार की मदद की। घटनास्थल के पास रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने माता-पिता और बच्ची को अपनी गाड़ी में बैठाया और अस्पताल पहुंचाया। परिजन बच्ची को पहले एक निजी अस्पताल लेकर गए। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक के फरार होने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Click Here👉जगमार्ग की पंजाब से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।