Breaking News
Kajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ

Amranath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ

अमरनाथ यात्रा-2026

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Amarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच, 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं का 15वां जत्था बृहस्पतिवार को जम्मू से दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अब तक 3.25 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की सुरक्षा में 251 गाड़ियों के काफिले में 5,201 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ जिसमें 92 साधु, नौ साध्वियां, 3,970 पुरुष, 1,124 महिलाएं, पांच बच्चे और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि काफिला दो अलग-अलग समूहों में रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि बालटाल जाने वाला काफिला 74 वाहनों में 1,745 तीर्थयात्रियों को लेकर तड़के तीन बजे रवाना हुआ जबकि पहलगाम जाने वाला काफिला 177 गाड़ियों में 3,456 तीर्थयात्री को लेकर तड़के 3:30 बजे रवाना हुआ। बृहस्पतिवार को रवाना हुए इस जत्थे के साथ दो जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 1,04,488 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं।

तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रवाना होने के साथ ही भगवती नगर आधार शिविर ‘‘बम बम भोले’’, ‘‘हर हर महादेव’’ और ‘‘जय बर्फानी बाबा की’’ के जयकारों से गूंज उठा। कई तीर्थयात्रियों ने यात्रा के सुचारु संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। अमरनाथ की 57-दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 28 अगस्त को संपन्न होने वाली है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जम्मू की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।