Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Ambala News: अंबाला में 90 लाख की बड़ी ठगी, DSP और नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर रिश्तेदार ने लूटा

Ambala News: अंबाला में 90 लाख की बड़ी ठगी, DSP और नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर रिश्तेदार ने लूटा

अंबाला में 90 लाख की बड़ी ठगी, DSP और नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर रिश्तेदार ने लूटा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Ambala News: अंबाला जिले के मुलाना गांव में एक युवा के साथ रिश्तेदारी के भरोसे पर हुई भयानक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुलाना निवासी 34 वर्षीय नवीन कुमार पुंडीर को उनके ही सगे फूफा हरदीप सिंह, जो कुरुक्षेत्र के चतुर्भुज माजरा का रहने वाला है, ने 90 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोप है कि अप्रैल 2021 में हरदीप ने नवीन के सामने बड़ी-बड़ी बातें करते हुए दावा किया कि नेताओं और आला नौकरशाहों में उसकी सीधी पैठ है और वह उसे सीधे नायब तहसीलदार बनवा सकता है।

पत्नी के जेवर गिरवी रखे, दोस्तों से लिया कर्ज… फिर किस्तों में चुकाए लाख

विज्ञापन

आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित नवीन ने किसी भी तरह पैसों का इंतजाम करना शुरू किया। उसने अपने दोस्तों से भारी-भरकम कर्ज लिया और यहां तक कि अपनी पत्नी के सारे जेवर मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर बैंक से लोन उठा लिया। नवीन ने मई 2021 से जुलाई 2022 के दौरान अलग-अलग किस्तों में कुल 90 लाख रुपये की नकद रकम आरोपी हरदीप को सौंप दी। रकम हाथ में आते ही आरोपी कभी चुनाव का बहाना बनाता तो कभी प्रशासनिक तबादलों की आड़ लेकर मामला टालने लगा।

स्पोर्ट्स कोटे से सीधा DSP बनवाने की दी गप्प, भेजा अधिकारियों के साइन का फर्जी मैसेज

जब जनवरी 2023 में पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने ठगी का एक नया जाल बुना। उसने नवीन को स्पोर्ट्स कोटे के जरिए सीधा डीएसपी (DSP) पद पर भर्ती कराने का नया लालच दिया और उसके राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कार से जुड़े खेल सर्टिफिकेट अपने कब्जे में ले लिए। मार्च 2025 में हरदीप ने वॉट्सऐप पर बधाई का फर्जी संदेश भेजकर दावा किया कि फाइल पर उच्च अधिकारियों के दस्तखत हो चुके हैं और 2-3 महीने में ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा।

ईओ विंग की जांच के बाद मुलाना थाने में मामला दर्ज, जान से मारने की दी थी धमकी

महीनों बीत जाने के बाद भी जब कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला और नवीन ने अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई वापस मांगी, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए नवीन को गुंडों से मरवाने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां देना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने अंबाला एसपी कार्यालय में गुहार लगाई।

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा की गई गहन जांच में सभी आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसपी के आदेश पर मुलाना थाना पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं (धारा 316(2) और 318(4)) के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटना शुरू हुआ मानसून 16 जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।