Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Ambala News: अंबाला निगम का बड़ा फैसला, 50 करोड़ का टैक्स बकाया, BSNL और पेट्रोल पंप समेत 100 संपत्तियां होंगी कुर्क

GGaganpreet Kaur
अंबाला निगम का बड़ा फैसला, 50 करोड़ का टैक्स बकाया

Ambala News: अंबाला निगम का बड़ा फैसला, 50 करोड़ का टैक्स बकाया, BSNL और पेट्रोल पंप समेत 100 संपत्तियां होंगी कुर्क

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala News: अंबाला नगर निगम का खजाना खाली करने वाले बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों की अब खैर नहीं है। सालों से टैक्स दबाकर बैठे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बार-बार चेतावनी और तीन-तीन सरकारी नोटिस देने के बावजूद जब बकायेदारों के कानों पर जूं नहीं रेंगी, तो निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 100 व्यावसायिक संपत्तियों को सील और कुर्क करने की अंतिम तैयारी पूरी कर ली है।

नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र सेहरावत के सीधे आदेशों के बाद विभाग ने बकायेदारों की कुंडली खंगालकर ‘ड्राफ्ट वारंट ऑफ अटैचमेंट’ (कुर्की का ड्राफ्ट) तैयार कर लिया है। इस फाइल को अंतिम प्रशासनिक मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों की टेबल पर भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ जमीनी स्तर पर सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई को अंजाम देने सड़कों पर उतरेगी।

विज्ञापन

सूची में सरकारी महकमे से लेकर बड़े शोरूम और होटल शामिल

नगर निगम द्वारा तैयार की गई 100 बकायेदारों की इस फेहरिस्त में सिर्फ आम कारोबारी ही नहीं, बल्कि कई रसूखदार और सरकारी महकमे भी शामिल हैं। जिन व्यावसायिक संपत्तियों को कुर्क करने का खाका तैयार हुआ है, उन पर 1.41 लाख रुपये से लेकर 1.24 करोड़ रुपये तक का संपत्ति कर बकाया है।

हैरानी की बात यह है कि इस डिफ़ॉल्टर लिस्ट में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का दफ्तर, प्रमुख पेट्रोल पंप, बड़े कपड़ा और ऑटोमोबाइल शोरूम, आलीशान होटल और शहर के विशालकाय गोदाम तक शामिल हैं। ये ऐसे संस्थान हैं जो रोज लाखों-करोड़ों का कारोबार कर रहे हैं, लेकिन निगम का जायज टैक्स देने में हाथ खींच रहे हैं।

3 नोटिस के बाद भी नहीं जागे, अब सीधे होगी सीलिंग

नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सेहरावत ने साफ कर दिया है कि निगम प्रशासन अब किसी भी सूरत में ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। उन्होंने बताया कि नियम के मुताबिक सभी 100 बकायेदारों को एक-एक कर तीन बार औपचारिक नोटिस जारी किए गए थे, ताकि वे अपना बकाया जमा करा सकें। इसके बावजूद किसी भी संस्थान ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया।

कमिश्नर ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “निगम का लगभग 50 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है, जो शहर के विकास कार्यों में इस्तेमाल होना था। जब बार-बार दिए गए नोटिस का कोई असर नहीं हुआ, तो अब कुर्की और सीलिंग ही एकमात्र रास्ता बचा है। बकायेदारों को अब कोई और मोहलत नहीं दी जाएगी।”

यह भी पढ़ें– पानीपत में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने मां को अचेत कर की दरिंदगी, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।