Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Amritsar Murder : Jandiala Guru के नवा पिंड पुलिस चौकी के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या

Amritsar Murder : Jandiala Guru के नवा पिंड पुलिस चौकी के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या

Jandiala Guru के नवा पिंड पुलिस चौकी के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Amritsar Murder | Jandiala Guru : पंजाब के अमृतसर में बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक पुलिस चौकी के सामने ही खून की होली खेल डाली। मंगलवार देर रात जंडियाला गुरु इलाके के अंतर्गत आने वाली नवा पिंड पुलिस चौकी के ठीक बाहर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इस खूनी खेल में दो युवकों को गोलियां लगीं, जिसमें से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रहा है।

चौकी के सामने बरसाई गईं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। हमलावरों ने दोनों युवकों को निशाना बनाकर एक के बाद एक करीब 13 राउंड फायर किए। हमला इतना ताबड़तोड़ था कि जसपाल सिंह नाम का युवक चौकी के बिल्कुल सामने जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन

उसके सिर और पेट में चार गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही सांसें थम गईं। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरे युवक सुरिंदर सिंह सोनी के पेट और टांग पर गोलियां लगीं, जिसे गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच का दायरा बढ़ाया। थाना प्रभारी (SHO) हरपाल सोही ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की मुख्य वजह पुरानी रंजिश और आपसी विवाद सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक जसपाल सिंह करीब दो महीने पहले आरोपी पक्ष की एक महिला को उसके घर से भगाकर ले गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच अंदरखाने भारी तनाव चल रहा था और इसी रंजिश के चलते इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके।

इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Bhagwant Mann Lok Milni : सीएम बोले-पंजाब में अब 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा नहरी पानी

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।