Breaking News
Gurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

Amritsar News: अमृतसर में पुलिस मुठभेड़, घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी टांग में गोली लगने के बाद पिस्टल समेत गिरफ्तार

Amritsar News: अमृतसर के जंडियाला गुरु में पुलिस एनकाउंटर, फायरिंग का मुख्य आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार

जंडियाला गुरु में पुलिस एनकाउंटर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Amritsar News: अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु में घर पर फायरिंग की घटना के बाद पंजाब पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई को जंडियाला गुरु क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ रूपी, पुत्र मंगल सिंह, निवासी ज्योतिसर के रूप में हुई है। थाना जंडियाला गुरु के एसएचओ हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी जानियां मोड़ की तरफ आने वाला है। इसके बाद मौके पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने बाइक पर आ रहे आरोपी को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

विज्ञापन

पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोर की मैगजीन वाली पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को पहले अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लवप्रीत सिंह उर्फ रूपी के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगा रही हैं कि हालिया वारदात में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था तथा हथियार कहां से उपलब्ध कराए गए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जंडियाला गुरु के शेखूपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग की पृष्ठभूमि जेल के भीतर हुए विवाद से जुड़ी है। पुलिस के अनुसार जिस व्यक्ति के घर पर फायरिंग हुई, उसके पुत्र बलजीत सिंह उर्फ भुल्ली की 8 जुलाई को जिला जेल अमृतसर के अंदर साजन उर्फ काना के साथ कहासुनी हुई थी। जांच के मुताबिक इसी विवाद के बाद रंजिश बढ़ी और फायरिंग की साजिश रची गई। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

नामजद आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आया कि साजन उर्फ काना ने अपने साथियों के जरिए जंडियाला गुरु के शेखूपुरा मोहल्ले में फायरिंग करवाई। इस मामले में संबंधित आरोपियों को पहले ही नामजद किया जा चुका है। अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।