Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Ankit Balyan Case: अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, शामली में पुलिस मुठभेड़ में गोगी गैंग के दो शूटर ढेर

Ankit Balyan Case: अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, शामली में पुलिस मुठभेड़ में गोगी गैंग के दो शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, शामली में पुलिस मुठभेड़ में गोगी गैंग के दो शूटर ढेर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Ankit Balyan Case: हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की निर्मम हत्या के ठीक पांचवें दिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। रविवार तड़के शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई ताबड़तोड़ मुठभेड़ में अंकित हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटर मारे गए। मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश कुख्यात गोगी गैंग के बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान सोनीपत निवासी सुमित और मोहित के रूप में हुई है।

तड़के घेराबंदी और आमने-सामने की फायरिंग

विज्ञापन

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश ने बताया कि 26 अगस्त को शामली कोतवाली क्षेत्र में जिम से बाहर निकलते ही अंकित बालियान पर जानलेवा हमला हुआ था। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए पुलिस को चार हमलावरों के दो मोटरसाइकिलों से भागने का सुराग मिला था। तभी से पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपियों के पीछे लगी हुई थी।

रविवार सुबह जब पुलिस टीम ने शूटरों को शामली के पास घेरने की कोशिश की, तो उन्होंने खुद को घिरा देख पुलिस पर ही गोलियों की बौछार कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान बदमाशों की गोलियों से पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जिम के बाहर गोलियों से भूना गया था

गौरतलब है कि 26 अगस्त की सुबह जब अंकित बालियान शामली स्थित जिम से कसरत कर बाहर निकल रहे थे, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। कई गोलियां लगने से अंकित खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े थे। अस्पताल पहुंचाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी।

कबड्डी खिलाड़ी से यूट्यूबर और राजनीति तक का सफर

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले अंकित बालियान शारीरिक शिक्षा (B.P.Ed) में स्नातक थे। कभी कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी रहे अंकित ने पैरों में समस्या के बाद 2022 में यूट्यूब पर अपना चैनल शुरू किया था। उनके ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ जैसे कई गानों ने इंटरनेट पर खासी धूम मचाई थी।

अंकित कुछ समय हरियाणा के सोनीपत में रहे, लेकिन पिछले करीब आठ महीनों से अपने पैतृक गांव लौट आए थे और आगामी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनके पिता सतवीर सिंह सेवानिवृत्त सैनिक हैं, जबकि पत्नी दिल्ली में सरकारी अध्यापिका हैं। परिजनों के मुताबिक अंकित का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था।

गैंग के बाकी आकाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी

पुलिस ने मारे गए दोनों शूटरों के पास से अत्याधुनिक स्वचालित हथियार बरामद किए हैं। एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक, इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य फरार शूटरों और गोगी गैंग के शीर्ष सरगनाओं की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि साजिश में शामिल हर एक चेहरे को बेनकाब कर कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana Assembly Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र आज से, HKRN भर्ती पर घमासान के आसार, पेश होंगे 13 विधेयक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।