Breaking News
Ateli Mandi News: एकल अध्यापक वाले स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापनपठानकोट में ढोल माता मंदिर के सामने 80 साल पुरानी बरमी तोड़ी, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनीMahendragarh News: पूर्व मंत्री जगदीश यादव बोले- वोट चोरी कर रही है भाजपा, गांव-गांव जाकर किया जाएगा पर्दाफाशCurd with Salt or Sugar Benefits: क्या आप भी खाते हैं मीठा या नमकीन दही? जानिए इसके फायदे और सेहत पर पड़ने वाले असरRise and Fall Season 2 Finale: राइज एंड फॉल 2 फिनाले, निहारिका और प्रियंका की टॉप-6 में एंट्री, सोनम मलिक का सफर खत्मAteli Mandi News: एकल अध्यापक वाले स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापनपठानकोट में ढोल माता मंदिर के सामने 80 साल पुरानी बरमी तोड़ी, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनीMahendragarh News: पूर्व मंत्री जगदीश यादव बोले- वोट चोरी कर रही है भाजपा, गांव-गांव जाकर किया जाएगा पर्दाफाशCurd with Salt or Sugar Benefits: क्या आप भी खाते हैं मीठा या नमकीन दही? जानिए इसके फायदे और सेहत पर पड़ने वाले असरRise and Fall Season 2 Finale: राइज एंड फॉल 2 फिनाले, निहारिका और प्रियंका की टॉप-6 में एंट्री, सोनम मलिक का सफर खत्म

Ateli Mandi News: एकल अध्यापक वाले स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Ateli Mandi News: एकल अध्यापक वाले स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एकल अध्यापक वाले स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: महेंद्रगढ़ जिले के कई प्राथमिक विद्यालय एकल अध्यापक के भरोसे चल रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को लेकर अटेली ब्लॉक के एकल अध्यापकों ने खंड शिक्षा अधिकारी अटेली को ज्ञापन सौंपा।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला महेंद्रगढ़ ने कहा कि एक तरफ सरकार और शिक्षा विभाग अधिक से अधिक नामांकन के लिए कहते हैं और स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करते हैं। दूसरी तरफ हकीकत यह है कि हरियाणा के स्कूलों में अध्यापकों की सेवानिवृत्ति और पदोन्नति के बाद खाली हुए पदों पर कोई नियुक्ति नहीं की गई। किसी अध्यापक को प्रतिनियुक्ति पर भी नहीं भेजा गया। संघ के अनुसार शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से निकाल रहे हैं या दाखिला ही नहीं करा रहे।

विज्ञापन

जिला महासचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि अटेली ब्लॉक में कई स्कूल ऐसे हैं, जहां केवल एक अध्यापक तैनात है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक कार्य भी करने पड़ते हैं। मिड-डे मील का राशन लाने और दफ्तरी कार्यों के लिए भी स्कूल से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। उन्होंने कहा कि एकल अध्यापक बच्चों को निपुण कैसे बनाएं, यह बड़ा सवाल है। स्कूल से अध्यापक की गैरमौजूदगी में किसी अनहोनी का डर भी बना रहता है।

संघ ने मांग की कि एकल अध्यापक वाले स्कूलों में जल्द से जल्द अध्यापकों को समायोजित किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और नामांकन में बढ़ोतरी हो सके। सत्यवीर सिंह ने कहा कि विभाग को ऐसे स्कूलों में तुरंत अध्यापकों की नियुक्ति करनी चाहिए। इस अवसर पर मास्टर राजेश कुमार, चांदराम सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

यह भी देखें – पूर्व मंत्री जगदीश यादव बोले- वोट चोरी कर रही है भाजपा, गांव-गांव जाकर किया जाएगा पर्दाफाश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।