Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Baba Ramdev Karnal Statement: करनाल में भड़के बाबा रामदेव, राहुल गांधी और बृजभूषण शरण सिंह पर साधा तीखा निशाना

Baba Ramdev Karnal Statement: करनाल में भड़के बाबा रामदेव, राहुल गांधी और बृजभूषण शरण सिंह पर साधा तीखा निशाना

करनाल में भड़के बाबा रामदेव, राहुल गांधी और बृजभूषण शरण सिंह पर साधा तीखा निशाना

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Baba Ramdev Karnal Statement: हरियाणा के करनाल में योग बाबा रामदेव छात्रवास का उद्घाटन करने पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत के दौरान समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आंदोलनों पर टिप्पणी करते हुए रामदेव ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक देश है। कुछ लोग सड़क से लेकर संसद तक हंगामा और अराजकता पैदा करके सत्ता हासिल करने का सपना देख रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने दोटूक कहा कि अगर देश का प्रधानमंत्री बनना है तो लोकतंत्र के तहत जनता के बीच जाकर उनका वोट हासिल करना होगा।

मासूम बच्चों को आंदोलनों से दूर रखने की नसीहत

विज्ञापन

राहुल गांधी के छात्र संपर्क और विरोध प्रदर्शनों के तरीकों पर सवाल उठाते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए 5, 7 या 10 साल के मासूम बच्चों को पुलिस थानों, डीएम और एसएसपी दफ्तरों के घेराव के लिए आगे करना बेहद अनुचित है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन यह काम 18 साल से अधिक उम्र के बालिगों को ही शोभा देता है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर उन्हें राजनीतिक हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए।

बृजभूषण के बयान पर ‘काम’ से दिया जवाब

पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा लगातार दी जा रही बयानों पर पलटवार करते हुए रामदेव ने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि वे छोटी या घटिया सोच रखने वाले लोगों की बातों का जवाब देना मुनासिब नहीं समझते। उन्होंने कहा, “मेरा काम ही मेरा सबसे बड़ा जवाब है।” योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के क्षेत्र में उन्होंने जो काम किया है, वही उनकी असली पहचान है। बातचीत के अंत में उन्होंने देश को अंग्रेजी मानसिकता से मुक्त कर महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों पर आधारित गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली और भारतीय ज्ञान परंपरा को अपनाने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में खंभे से टकराकर बनी आग का गोला कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।