Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Bangkok Bar Fire: बैंकॉक के बार में आग लगने से 27 की मौत, 60 से ज्यादा घायल, जान बचाने के लिए लोग टॉयलेट में छिपे

Bangkok Bar Fire: बैंकॉक के बार में आग में 27 मौतें, पार्टी कर रहे 60 से ज्यादा लोग घायल, जान बचाने के लिए लोग टॉयलेट में छिपे

: बैंकॉक के बार में आग में 27 मौतें, पार्टी कर रहे 60 से ज्यादा लोग घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Bangkok Bar Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के चातुचक जिले में रविवार देर रात एक लोकप्रिय बार में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 63 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आग लगते ही बार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। कई लोग इमारत के पिछले हिस्से में बने टॉयलेट में छिप गए, जहां दम घुटने से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग लगने की सूचना रात करीब 12 बजे मिली। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बार का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

बिजली के सर्किट ब्रेकर से उठता दिखा था धुआं

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद एक संगीतकार ने बताया कि हादसे से कुछ मिनट पहले मंच के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलता दिखाई दिया था। इसके कुछ ही देर बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरे बार में धुआं और आग फैल गई। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने बिजली सिस्टम में खराबी को संभावित कारण माना है, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

टॉयलेट में छिपे लोगों की दम घुटने से मौत की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग फैलने के बाद कई लोगों ने बाहर निकलने के बजाय इमारत के पीछे बने टॉयलेट में शरण ली। वहां धुआं भर जाने से कई लोगों का दम घुट गया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं और घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

आधे घंटे में आग बुझी, लेकिन तब तक हो चुका था बड़ा नुकसान

यह बार बैंकॉक के चातुचक जिले में स्थित है और स्थानीय स्तर पर रोंग बीयर ना लाट फ्राओ नाम से जाना जाता है। यह इलाके का एक लोकप्रिय रेस्तरां और मनोरंजन स्थल माना जाता है। आग बुझने के बाद सामने आई तस्वीरों में बार के बाहर बड़ी संख्या में बॉडी बैग रखे दिखाई दिए। इमारत का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। फर्नीचर, दीवारें और छत काली पड़ गई थीं, जबकि छत के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए।

गवर्नर ने ज्वलनशील सजावट पर जताई आशंका

बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सित्तिपुंत ने कहा कि बार की छत पर लगी ज्वलनशील सजावट की वजह से आग तेजी से फैली हो सकती है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी एग्जिट के पास कुछ लोग बेहोशी की हालत में मिले, जिससे आशंका है कि बाहर निकलने का रास्ता किसी कारण बाधित हुआ होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सभी बिंदुओं की पुष्टि फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाई कई लोगों की जान

मोटरसाइकिल चालक सुरिन जाइहार्न ने बताया कि उसने जलते हुए बार से करीब पांच लोगों को बाहर निकालने में मदद की और उनके शरीर पर लगी आग कपड़ों से बुझाई। वहीं, फायर ब्रिगेड को सूचना देने वाले एक ड्राइवर ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने दो लोगों को बचाने के लिए बार की खिड़कियां तोड़ दी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर धुएं से भर गया था, जिससे बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया।

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दुनिया की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।