Breaking News
Moonrise Time: हरियाणा में किस शहर में सबसे पहले निकलेगा चांद? जानिए अपने जिले का सही समयFamily Mealtime Child Development: मोबाइल स्क्रीन से दूर बच्चों के साथ बिताएं डिनर टाइम, जीवन भर काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातेंMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार नेशनल वेल-बीइंग लीडरशिप अवार्ड से सम्मानितMini Stroke Prevention Tips: मिनी स्ट्रोक के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना आ सकता है बड़ा खतराMahendragarh News: हकेवि में यूपीएससी व एचसीएस की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरूMoonrise Time: हरियाणा में किस शहर में सबसे पहले निकलेगा चांद? जानिए अपने जिले का सही समयFamily Mealtime Child Development: मोबाइल स्क्रीन से दूर बच्चों के साथ बिताएं डिनर टाइम, जीवन भर काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातेंMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार नेशनल वेल-बीइंग लीडरशिप अवार्ड से सम्मानितMini Stroke Prevention Tips: मिनी स्ट्रोक के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना आ सकता है बड़ा खतराMahendragarh News: हकेवि में यूपीएससी व एचसीएस की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Barnala Crime : सीआईए स्टाफ ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, लैपटॉप और मोटरसाइकिल बरामद

Barnala Crime : सीआईए स्टाफ ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, लैपटॉप और मोटरसाइकिल बरामद

सीआईए स्टाफ ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, लैपटॉप और मोटरसाइकिल बरामद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Barnala Crime : बरनाला जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ की टीम ने चोरियों की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को चोरी के मोटरसाइकिल समेत दबोच लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिसके दौरान उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया गया जाल

मामले का खुलासा करते हुए एसपी (डी) संजीव गोयल ने सीआईए स्टाफ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में सब-इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह की टीम को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने जगजीतपुरा के पास बंद पड़े टोल प्लाजा क्षेत्र के नजदीक नाकाबंदी की।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे तीन संदिग्ध युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह दीपा (निवासी रोडे फाटक बरनाला), जसप्रीत सिंह जज्जू और गुरप्रीत सिंह बिल्ला (दोनों निवासी गुरु तेग बहादुर नगर हंडियाया रोड) के रूप में हुई है।

दुकानों के ताले तोड़कर करते थे चोरी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह रात के वक्त शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बंद दुकानों और सूने मकानों को अपना निशाना बनाता था। इस संबंध में थाना शहणा में पहले ही मामला दर्ज किया गया था।

रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी जसप्रीत सिंह ने कुबूला कि उसने पांच और छह सितंबर की दरमियानी रात को हंडियाया रोड स्थित आरएस एंटरप्राइजेज और नानकसर रोड की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की इन वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक डेल और एक एचपी का लैपटॉप, एक 32-इंच माइक्रोटेक एलईडी, एक ग्राइंडर और एक एसी कैलकुलेटर बरामद किया है। इन चोरियों के सिलसिले में थाना सिटी-2 बरनाला में पहले से ही मुकदमा दर्ज है।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरोह के मुख्य सदस्य जसप्रीत सिंह जज्जू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बरनाला और अमृतसर के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत पहले से ही चार से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का मानना है कि तीन दिन के इस पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ का दायरा बढ़ाने पर जिले में हुई अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकता है और इस गिरोह से जुड़े कुछ अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सकता है।

Zirakpur snatching case : पालम एन्क्लेव में दिव्यांग से बाइक सवार बदमाशों ने झपटा मोबाइल और पर्स

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।