Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Barnala News: बरनाला की एकता कॉलोनी में 42 लाख की लागत से नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Barnala News: बरनाला की एकता कॉलोनी में 42 लाख की लागत से नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू

बरनाला के विकास कार्यों को लगे पंख

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: सुरेंद्र गोयल

Barnala News: बरनाला शहर के विकास कार्यों की कड़ी को और आगे बढ़ाते हुए शनिवार को बरनाला की एकता कॉलोनी खुड्डी रोड में इलाका निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क के निर्माण का काम शुरू करवाया गया। इस मौके पर नगर निगम के मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने कहा कि सड़कों के निर्माण से कॉलोनी की कायाकल्प होगी। उन्होंने कहा कि इस शुभ शुरुआत के मौके पर वार्ड नंबर 20 से पार्षद परमजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने चल रहे कार्य का जायजा लिया और भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाएगा और शहर के हर कोने तक विकास की लहर पहुंचाई जाएगी।

सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर एकता कॉलोनी के सभी निवासियों के चेहरे खिल उठे। मोहल्ला वासियों ने इकट्ठा होकर इस सराहनीय प्रयास के लिए सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर का विशेष धन्यवाद किया। इलाका निवासियों ने कहा कि सांसद मीत हेयर की दूरदर्शी सोच और प्रयासों के कारण ही आज इस बड़े प्रोजेक्ट को बूर पड़ा है, जिससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पीए रोहित ओशो, जेई निखिल कौशल, सलीम खान, बारा सिंह प्रधान, फिल्म अभिनेत्री परमिंदर कौर गिल, सुखजिंदर सिंह, काला खान, भीम सिंह, राम कुमार शर्मा, तुषार शर्मा, हरविंदर सिंह काका, गोरा खान, गुरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, करमजीत सिंह, सरदारा सिंह, कमलजीत सिंह, पंकज जिंदल सहित बड़ी संख्या में एकता कॉलोनी के निवासी उपस्थित थे।

मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने खुलासा करते हुए कहा कि सदर बाजार में पहले सीवरेज ही नहीं था। इसका प्रोजेक्ट हमने पास करवाकर सीवरेज और वाटर सप्लाई की पाइपलाइन के अलावा चैंबर बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि यह सारा काम पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार में हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सदर बाजार का काम लेट होने के कारण राजनीति कर रहे हैं, जिसका मुख्य कारण दुकानदारों द्वारा कनेक्शन लेना पेंडिंग होना था और अब जब कनेक्शनों का काम पूरा हो गया है, तो सड़क का काम शुरू करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीवरेज 8-10 फीट नीचे होने के कारण सड़क की मिट्टी दबने (सैटल होने) के लिए कुछ समय भी लगता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बतौर मेयर उनकी जिम्मेदारी बनती है कि सारा काम संतोषजनक और नियमों के अनुसार ही करवाया जाए।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।