Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Barnala News: मेयर ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायल सफाई सेवकों का हाल, 7.50 लाख रुपये की राहत राशि के बांटे चेक

Barnala News: मेयर ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायल सफाई सेवकों का हाल, 7.50 लाख रुपये की राहत राशि के बांटे चेक

मेयर ने जाना घायल सफाई सेवकों का हाल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Barnala News: नगर निगम बरनाला के मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचकर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दौरान घायल हुए सफाई कर्मचारियों का हाल-चाल पूछा। इस मौके पर उनके साथ जिला बरनाला के डीसी हरप्रीत सिंह आईएएस और जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम आईपीएस भी विशेष रूप से मौजूद थे। प्रशासनिक टीम ने अस्पताल में दाखिल हर एक घायल कर्मचारी के पास जाकर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतरीन इलाज सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पंजाब सरकार के निर्देशों पर रेड क्रॉस सोसायटी बरनाला के सहयोग से सिविल अस्पताल में जेर-ए-इलाज 13 घायल सफाई कर्मचारियों को कुल 7.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता के राहत चेक वितरित किए गए। इस मौके पर बातचीत करते हुए मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने कहा कि यह राहत राशि घायल कर्मचारियों के इलाज और पारिवारिक सहारे के लिए तत्काल प्रभाव से जारी की गई है ताकि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें किसी भी प्रकार की वित्तीय तंगी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के अलावा जिला बरनाला के सिविल, निगम और पुलिस प्रशासन के कई अन्य उच्च अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन

 

भावुक हुए मेयर: सफाई कर्मचारी मेरा परिवार, उनके साथ घटी घटना ने दिल छलनी किया

सफाई कर्मचारियों की हालत देखकर भावुक होते हुए मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने कहा कि बरनाला में घटी यह हादसा पूर्ण घटना अत्यंत निंदनीय है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने भारी मन से कहा इस दुखद घटना के बाद मैं खुद इन सफाई कर्मचारियों से आंखें मिलाकर बात करने के काबिल नहीं रहा। यह सफाई कर्मचारी सिर्फ मेरे वार्ड के निवासी ही नहीं, बल्कि मेरे अपने परिवार के सदस्यों की तरह हैं। उनके शरीर पर लगी चोटों और जख्मों ने मेरा दिल छलनी कर दिया है।

 

मेयर ने दिया न्याय और पूरे इलाज का आश्वासन

सफाई कर्मचारी यूनियन बरनाला के अध्यक्ष गुलशन, वरिष्ठ नेता विक्की और विनय की मौजूदगी में मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि वह घायल सफाई कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित और उच्च स्तरीय इलाज की पूरी जिम्मेदारी वह खुद उठाएंगे और किसी भी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का वादा

इस मौके पर डीसी हरप्रीत सिंह और जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम ने भी अस्पताल में दाखिल घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने पीड़ितों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा है और उन्हें हर तरह की आर्थिक, मेडिकल और प्रशासनिक मदद तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।

घायल कर्मचारियों के प्रति अथाह सहानुभूति व्यक्त करते हुए मेयर ने भावुक माहौल में इन कर्मचारियों के पैर छूकर और दोनों हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से बरनाला के सफाई कर्मचारियों से माफी मांगी है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।