Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Punjab News: आज पंजाब बंद का कॉल, अमृतसर में पुलिसकर्मी की हादसे में मौत, लुधियाना समेत कई जिलों में बाजार बंद

Punjab News: आज पंजाब बंद का कॉल, अमृतसर में पुलिसकर्मी की हादसे में मौत, लुधियाना समेत कई जिलों में बाजार बंद

आज पंजाब बंद का कॉल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab News: बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को वाल्मीकि समाज के आह्वान पर पंजाब बंद का असर कई जिलों में दिखाई दिया। अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, पटियाला, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, फाजिल्का और गुरदासपुर समेत कई शहरों में व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने बंद का समर्थन किया। बंद के दौरान जगह-जगह प्रदर्शन हुए और कई स्थानों पर बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इसी दौरान अमृतसर में एक दर्दनाक हादसा भी हुआ। भंडारी पुल पर ड्यूटी पर तैनात एंटी राइट पुलिस (ARP) के जवान रणबीर सिंह की रस्सी में गला फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

 

विज्ञापन

भंडारी पुल पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार एंटी राइट पुलिस (ARP) के जवान रणबीर सिंह किसी इमरजेंसी कॉल पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अमृतसर के भंडारी पुल पर लगी रस्सी में उनका गला फंस गया। गला फंसने के कारण वह स्कूटी से नीचे गिर गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रस्सी से गला घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

 

अमृतसर में प्रदर्शनकारियों ने किया रास्ता जाम

अमृतसर के भंडारी पुल पर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को आगे जाने से रोका गया। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों के हाथों में रॉड और डंडे भी दिखाई दिए। कई लोगों को वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य तक जाना पड़ा, जिससे शहर में यातायात प्रभावित रहा।

 

पठानकोट में निगम कार्यालय पर ताला, कई जिलों में बंद का असर

पठानकोट में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की। दूसरी ओर जालंधर में बाजार सामान्य रूप से खुले रहे, हालांकि सफाई कर्मचारी नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे। बंद का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया था।

 

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में उठीं कार्रवाई की मांगें

यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि बरनाला में पुलिस कार्रवाई के दौरान कई सफाई कर्मचारी घायल हुए और कई के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी संगठनों ने बरनाला के डीएसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

आम लोगों पर भी पड़ा असर

बंद के कारण कई शहरों में बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और यातायात प्रभावित रहे। हालांकि आवश्यक सेवाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रशासन की निगरानी जारी रही। व्यापारियों और आम लोगों को कई स्थानों पर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। सुबह के समय स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों के संचालन को लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।