Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Bathinda News: बठिंडा में पेट्रोल बम फेंकने वाले खुईयां सरवर निवासी दो युवक गिरफ्तार, हिरासत से भागने के प्रयास में दोनों घायल

Bathinda News: बठिंडा में पेट्रोल बम फेंकने वाले खुईयां सरवर निवासी दो युवक गिरफ्तार] हिरासत से भागने के प्रयास में दोनों घायल

बठिंडा में पेट्रोल बम फेंकने वाले दो युवक गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Bathinda News: बठिंडा के टैगोर नगर निवासी डा. तरसेम गर्ग पुत्र हरबंश लाल के विशाल नगर स्थित हैनेमन होम्यो क्लीनिक पर 22 जून की देर रात पेट्रोल पंप बम फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अबोहर के खुईयां सरवर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि फाजिल्का निवासी तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद, जब पुलिस दल दोनों को अबोहर से बठिंडा ले जा रहा था, तो उन्होंने पेशाब करने के बहाने बठिंडा-मुक्तसर राजमार्ग के पुल से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान वे घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए बठिंडा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 21-22 साल है, जो चंद पैसों के लिए इस काम को अंजाम देते पाए गए हैं। पुलिस ने इन के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 326 (ग), 125, 324 (4), 3 (5) तथा विस्फोटक अधिनियम 1908 की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी ज्योति यादव के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ-2 और काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर घटना में शामिल तीन व्यक्तियों की पहचान अबोहर के खुईयां सरवर निवासी करीब 21 वर्षीय नखुल कुमार राजपूत पुत्र देवी लाल और करीब 22 वर्षीय गुरविंदर सिंह उर्फ उली पुत्र अमरीक सिंह तथा फाजिल्का निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है जिसमें से पुलिस ने नखुल और गुरविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संदीप सिंह की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि तीसरे आरोपी ने इन दोनों युवकों को क्लिनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के लिए तीन-तीन हजार रुपये का लालच दिया था। वहीं पूछताछ के दौरान इस मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। खास बात यह है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन

डीआईजी हरजीत सिंह और एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के मुख्य कारणों का खुलासा होगा। वहीं एनआईए टीम ने डॉ. गर्ग से किसी पुरानी दुश्मनी, पिछली धमकियों और दूसरे संभावित कारणों के बारे में जानकारी ली। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और दूसरे टेक्निकल और फिजिकल सबूतों की भी जांच की। आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना के पीछे की साजिश, धमकी भरे कॉल और संभावित नेटवर्क के बारे में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। पकड़े गए दोनों युवकों में से नखुल कुमार किसी सोलर कंपनी में नौकरी करता है जबकि गुरविंद्र सिंह मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें; अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बठिंडा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।