Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Bhiwani News: फायर ब्रिगेड हड़ताल, भिवानी में 3 अफसर सस्पेंड, 11 कच्चे कर्मियों को नौकरी से निकालने की चेतावनी

Bhiwani News: फायर ब्रिगेड हड़ताल, भिवानी में 3 अफसर सस्पेंड, 11 कच्चे कर्मियों को नौकरी से निकालने की चेतावनी

फायर ब्रिगेड हड़ताल, भिवानी में 3 अफसर सस्पेंड, 11 कच्चे कर्मियों को नौकरी से निकालने की चेतावनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: हरियाणा में दमकलकर्मियों (फायर ब्रिगेड कर्मचारियों) की जारी राज्यव्यापी हड़ताल का असर भिवानी जिले में भी साफ देखने को मिल रहा है। हड़ताल को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए काम ठप करने वाले तीन पक्के लीडिंग फायरमैन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आंदोलन में शामिल 11 कच्चे कर्मचारियों को 3 सितंबर सुबह 9 बजे तक अपनी ड्यूटी पर लौटने की आखिरी चेतावनी दी गई है।

फायर स्टेशन ऑफिसर रमन कुमार ने बताया कि जिले में तैनात कुल 55 दमकलकर्मियों में से 14 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इनमें 3 नियमित और 11 अनुबंधित (कच्चे) कर्मचारी शामिल हैं। सस्पेंड किए गए तीनों पक्के कर्मचारियों को अलग-अलग मुख्यालयों में रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

अल्टीमेटम और वैकल्पिक व्यवस्था: रोडवेज से बुलाए गए ड्राइवर

फायर स्टेशन ऑफिसर ने स्पष्ट किया कि जो अनुबंधित कर्मचारी हड़ताल पर हैं, वे यदि 3 सितंबर की तय समय सीमा (सुबह 9 बजे) तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ मुख्यालय के माध्यम से सेवा समाप्ति जैसी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि अग्निशमन जैसी अति-आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं में कोई बाधा न आए, इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम किए हैं। हरियाणा रोडवेज से चालकों को बुलाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए तैनात किया गया है। अधिकारियों ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे जनहित और आपातकालीन सेवाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत काम पर लौट आएं।

‘डराने के बजाय मांगे माने सरकार’: निलंबित कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

प्रशासनिक कार्रवाई के जवाब में फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अजय श्योराण ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। सस्पेंड होने वाले तीन कर्मचारियों में अजय श्योराण खुद (लीडिंग फायरमैन), लीडिंग फायरमैन नरेंद्र कुमार और लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार शामिल हैं।

अजय श्योराण ने दोटूक कहा, “सस्पेंशन और तबादलों की कार्रवाई से कर्मचारी डरने वाले नहीं हैं। सरकार दमनकारी नीतियां अपनाने के बजाय पहले से मानी गई मांगों को लागू करे और वार्ता के जरिए हड़ताल समाप्त करवाए।” उन्होंने ऐलान किया कि अपनी मांगों की आवाज को बुलंद करने के लिए कर्मचारी फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के आवास का घेराव करेंगे और विरोध प्रदर्शन को और तेज करेंगे।

यह भी पढ़ें– Haryana Safai Karamchari Strike: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों का उग्र आंदोलन, बहादुरगढ़ में देर रात 2 बजे पुलिस और कर्मचारियों में झड़प

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।