Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Bhiwani Politics Update: भिवानी बीजेपी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक की ‘टिफिन बैठक’, शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं संग किया मंथन

Bhiwani News: बवानीखेड़ा में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

हालुवास से देवसर तक जिलाध्यक्ष का दौरा, बोले- dedicated कार्यकर्ता ही बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani Politics Update: हरियाणा में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जमीनी पकड़ को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बीजेपी के भिवानी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने संगठन को बूथ स्तर पर चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिले के कई प्रमुख शक्ति केंद्रों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने हालुवास, धिराना, राजगढ़ और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवसर के शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठकें लीं।

इस प्रवास की सबसे खास बात ‘टिफिन बैठक’ रही। जिलाध्यक्ष ने हर शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ घर से लाया टिफिन साझा किया और साथ बैठकर भोजन करते हुए सीधे संवाद साधा। इस दौरान स्थानीय समस्याओं से लेकर संगठनात्मक रणनीतियों पर खुलकर विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन

“बीजेपी केवल दल नहीं, परिवार है” — आत्मीयता बढ़ाने पर जोर

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसका अनुशासित, समर्पित कार्यकर्ता और धरातल पर खड़ा सशक्त ढांचा है। उन्होंने कहा कि टिफिन बैठक का मकसद महज एक साथ खाना खाना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक आत्मीयता, आपसी तालमेल, बेहतर समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता को और प्रगाढ़ बनाना है।

कौशिक ने जोर देकर कहा, “बीजेपी कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार-परिवार है। जब कार्यकर्ता एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, तो उनके बीच का झिझक खत्म होता है और संवाद का दायरा बढ़ता है।”

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से घर बैठे मिलेगा प्रशिक्षण, हर घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को तकनीक से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने पार्टी के आधुनिक ‘डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म’ की उपयोगिता समझाते हुए बताया कि अब कार्यकर्ताओं को सांगठनिक बारीकियां सीखने के लिए दूर-दराज जाने की जरूरत नहीं है। इस डिजिटल माध्यम के जरिए कोई भी कार्यकर्ता घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है और पार्टी की विचारधारा तथा प्राथमिकताओं को समझ सकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा आह्वान किया कि वे अपने-अपने संबंधित बूथों और शक्ति केंद्रों को पूरी तरह सक्रिय रखें, ताकि केंद्र व राज्य सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समय पर पहुंच सके। बैठकों के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथों को अजय बनाने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें– Sonam Wangchuk Ends Fast: मेदांता में 27वें दिन टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा ने पिलाया जूस

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।