Breaking News
Narnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नNarnaul: प्राइवेट कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के कारण प्रदेश को हुए हजारों करोड़ रुपए के नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: अभय चौटालाभारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने 30 गेंदों में पलटा मैचNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नNarnaul: प्राइवेट कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के कारण प्रदेश को हुए हजारों करोड़ रुपए के नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: अभय चौटालाभारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने 30 गेंदों में पलटा मैच

अमृतसर में एक्टिवा हटाने को लेकर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, घर के बाहर 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

Amritsar murder case अमृतसर में एक्टिवा हटाने को लेकर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, घर के बाहर 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

अमृतसर में एक्टिवा हटाने को लेकर विवाद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Amritsar murder case: पंजाब के अमृतसर में सड़क पर खड़ी एक्टिवा हटाने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा बन गया। शुक्रवार देर रात युवक अमित सभरवाल (27) की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद हमलावरों ने उस पर 5 से 6 गोलियां चलाईं। इनमें से चार गोलियां लगने से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना गेट हकीमा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अमित ने अपनी एक्टिवा घर के बाहर गली में खड़ी की थी। इसी दौरान उसी मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे गाड़ी साइड करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि बहस के बाद एक युवक ने देसी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी।

परिजनों के मुताबिक, उन्हें घर के अंदर पटाखे फूटने जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो अमित गोली लगने के बाद गंभीर हालत में तड़प रहा था। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ गया। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

घर के बाहर खड़ा था अमित, एक्टिवा हटाने के लिए गया था

परिजनों ने बताया कि अमित शुक्रवार देर रात दोस्तों के साथ पार्टी करके घर लौटा था। इसके बाद वह घर के बाहर खड़ा था। उसी समय गली में रास्ते के बीच एक्टिवा खड़ी होने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से उसकी बातचीत हुई। परिवार के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोगों ने अमित से एक्टिवा हटाने के लिए कहा था, ताकि वे अपना वाहन निकाल सकें। अमित ने उन्हें कहा कि वह एक्टिवा हटा लेगा। इसके बाद वह गाड़ी हटाने के लिए गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ जाएगा कि युवक की जान चली जाएगी।

कुछ देर बाद घर के अंदर मौजूद परिवार को पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। वे बाहर आए तो अमित गंभीर रूप से घायल था। परिवार के सदस्यों ने उसे बचाने की कोशिश की और अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, अमित और आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि एक्टिवा हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद ही अमित पर गोलियां चलाई गईं। हालांकि, विवाद किस बात पर बढ़ा और फायरिंग की नौबत कैसे आई, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पिता की शिकायत में तीन भाइयों के नाम, एक पर फायरिंग का आरोप

गेट हकीमा थाने के SHO बलजिंदर सिंह के मुताबिक, पुलिस को रात करीब 3:15 बजे सुनील कुमार सभरवाल की ओर से सूचना मिली थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अमित सभरवाल दोस्तों के साथ पार्टी करके लौटा था और घर के बाहर खड़ा था। उस समय पिता भी वहीं मौजूद थे। SHO के अनुसार, घर के बाहर रास्ते में एक्टिवा खड़ी थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले अभि शाह, सन्नी शाह और रितिक शाह वहां पहुंचे। उन्होंने अमित से एक्टिवा साइड करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि बहस के बाद अभि शाह ने देसी पिस्टल से 5 से 6 फायर किए, जिनमें अमित को गोलियां लगीं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभि शाह, सन्नी शाह और रितिक शाह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिवार के अनुसार, आरोपी पक्ष में तीन सगे भाई शामिल हैं। पुलिस फिलहाल तीनों की भूमिका की जांच कर रही है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी, CCTV फुटेज की जांच

हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। SHO बलजिंदर सिंह के मुताबिक, आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। CCTV फुटेज से यह स्पष्ट करने में मदद मिल सकती है कि विवाद के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और फायरिंग के बाद आरोपी किस दिशा में गए। पुलिस शिकायत, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता आरोपियों को गिरफ्तार करना और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में जानकारी जुटाना है। मामूली विवाद में 27 वर्षीय युवक की हत्या की इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस जांच के बाद ही फायरिंग की पूरी वजह और सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Click Here👉 लुधियाना में सनसनीखेज वारदात, युवक का कटा हाथ करियाना दुकानदार को थमाया; अस्पताल में मौत

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।