Breaking News
Surya Movie Controversy: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’, डॉक्टरों के विरोध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाMahendragarh News: हकेवि ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 791-800 रैंक बैंड में स्थान प्राप्त किया हरियाणा के सरकारी वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में सर्वाेच्च स्थानAgniveer Service Extended: 75% अग्निवीरों को सरकार का बड़ा तोहफा, कार्यकाल दो साल बढ़ाया गया; जानिए पूरी डिटेलAteli Mandi News: मांगों की अनदेखी पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में रोष, 6 नवंबर को प्रमुख अभियंता का पुतला फूंकने का ऐलानअग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन, अब 6 साल तक सेना में सेवा का मौका; बढ़ेगी सैलरीSurya Movie Controversy: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’, डॉक्टरों के विरोध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाMahendragarh News: हकेवि ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 791-800 रैंक बैंड में स्थान प्राप्त किया हरियाणा के सरकारी वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में सर्वाेच्च स्थानAgniveer Service Extended: 75% अग्निवीरों को सरकार का बड़ा तोहफा, कार्यकाल दो साल बढ़ाया गया; जानिए पूरी डिटेलAteli Mandi News: मांगों की अनदेखी पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में रोष, 6 नवंबर को प्रमुख अभियंता का पुतला फूंकने का ऐलानअग्निवीरों को 2 साल का एक्सटेंशन, अब 6 साल तक सेना में सेवा का मौका; बढ़ेगी सैलरी

Bigg Boss 20: काजी तौकीर और आसिफ खान में हाथापाई, मारने के लिए बेड पर चढ़े आसिफ

Bigg Boss 20: काजी तौकीर और आसिफ खान में हाथापाई, मारने के लिए बेड पर चढ़े आसिफ

काजी तौकीर और आसिफ खान में हाथापाई, मारने के लिए बेड पर चढ़े आसिफ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bigg Boss 20: टेलीविजन के सबसे बड़े और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर बीतते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स का पारा चढ़ता जा रहा है। शो की शुरुआत को अभी कुछ ही दिन बीते हैं, लेकिन घर के भीतर गुटबाजी और तीखी बहस का दौर चरम पर पहुंच चुका है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इस बार नॉमिनेशन टास्क का गाज घर के दो सबसे पक्के दोस्तों काजी तौकीर और आसिफ खान की बॉन्डिंग पर गिरा है, जिनकी दोस्ती अब खुलेआम दुश्मनी में बदलती नजर आ रही है।

‘तुझे हर बार छोड़ा है’ बोलते ही बेकाबू हुए आसिफ

विज्ञापन

सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस ने कैप्टेंसी की रेस में शामिल चार कंटेस्टेंट्स—कुशल तंवर, माही गिल, रीति तिवारी और पानीपत की कनिका मान को एक विशेष अधिकार दिया। उनसे कहा गया कि वे उन सदस्यों के नाम लें, जिनकी वे ‘लाइफ’ यानी शो में रहने का मौका छीनना चाहते हैं। इस टास्क के खत्म होते ही काजी तौकीर और आसिफ खान के बीच पुरानी खुन्नस बाहर आ गई। कहासुनी के दौरान काजी ने चिल्लाते हुए कह दिया कि उन्होंने हर बार आसिफ को बख्शा है। यह सुनते ही आसिफ का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह काजी पर हमला करने के लिए सीधे बेड पर चढ़ गए। माहौल इतना हिंसक हो गया कि बीच-बचाव के लिए बाकी घर वालों को कूदना पड़ा।

काजी के माइंड गेम से चकराया घर वालों का सिर

दरअसल, काजी तौकीर इस सीजन में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सबसे बड़े ‘गेम चेंजर’ बनकर उभरे हैं। वह कभी रोने-धोने का नाटक करते हैं, तो कभी अचानक उग्र हो जाते हैं। कैमरे के सामने काजी पहले ही कबूल कर चुके हैं कि उनकी ये अजीबोगरीब हरकतें सिर्फ उनका ‘सिम्पैथी कार्ड’ और गेम प्लान हैं। अब तक आसिफ खान उनके इस ड्रामे को सच मानकर उन्हें हर मोड़ पर ढाल बनकर सपोर्ट करते आ रहे थे। लेकिन इस बार काजी की अकड़ ने आसिफ के सब्र का बांध तोड़ दिया है।

बदलेंगे घर के समीकरण, वीकेंड का वार में सलमान लेंगे क्लास

काजी और आसिफ की इस तगड़ी लड़ाई के बाद घर के समीकरण पूरी तरह बदलने तय हैं। जो लोग अब तक काजी को कमजोर समझ रहे थे, वे भी अब उनके इस दोहरा चरित्र देखकर सतर्क हो गए हैं। वहीं, जिस तरह से आसिफ खान हाथापाई पर आमादा हुए, उसको लेकर भी आने वाले ‘वीकेंड का वार’ में होस्ट सलमान खान के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद कैप्टेंसी और नॉमिनेशन की इस जंग में कौन बाजी मारता है।

यह भी पढ़ें– शादी के 20 साल बाद फिर एक हुए सूर्या और ज्योतिका, बच्चों के सामने रचाई दोबारा शादी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

टेलीविजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।